अपनी अब तक की सभी यात्राओं पर श्वेत पत्र जारी कर उसका औचित्य बताएं मुख्यमंत्री- विजय सिन्हा

41 0

* जनता की गाढ़ी कमाई के  करोड़ों खर्च कर किया जा रहा सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरुपयोग

पटना, 19-01-2023

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मांग की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक की अपनी सभी यात्राओं पर श्वेत पत्र जारी कर उसकी उपलब्धि और उपयोगिता को सार्वजनिक करें। अपनी पिछली 13 यात्राओं के बाद जारी 14 वीं यात्रा में मुख्यमंत्री अबतक पौन दर्जन जिलों की यात्रा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की हर एक जिला की यात्रा पर  दिखावे के लिए बिहार जैसे गरीब प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई के डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च होते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पॉलिटकल कम्पैन, मनबहलाव, तफरीह और पर्यटन पर होने वाले इस खर्च का औचित्य भी मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। मुख्यमंत्री की यात्राओं पर उनका ही सहयोगी राजद भी प्रश्नचिन्ह लगा चुका है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू होने के पहले ही कहा था कि अब तक की यात्राओं की विफलता की वजह से ही उन्हें फिर एक यात्रा करनी पड़ रही है।

श्री सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सरकारी मशीनरी व संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। जनता से दूरी बना कर हो रही मुख्यमंत्री की यात्रा उनकी मजबूरी बन गई है। जनादेश का अपमान कर कुर्सी बचाने वाले मुख्यमंत्री को अब जनता से डर लगने लगा है। इसीलिए उनका प्रशासन सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें जनता से दूर रख रहा है। नीतीश कुमार भी जब से भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठे हैं, भ्रष्टाचारी, अपराधी, दारू व बालू माफिया उन्हें भाने लगे हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री अब तक जिन जिलों में गए हैं, कहीं भी उन्हें बढ़ते अपराध, घूसखोरी, भ्रष्टाचार, शराबबंदी की विफलता, जहरीली शराब से मारे गए लोगों के परिजनों की पीड़ा से रु-ब-रु होना नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी यह आपकी समाधान नहीं व्यवधान यात्रा है।  मुख्यमंत्री जी बिहार विधान सभा के आगामी सत्र में अब तक की अपनी सभी यात्राओं पर श्वेत पत्र जारी कर बिहार की जनता को इसकी उपलब्धियां व औचित्य जरूर बताएं।

Related Post

रामायण हिन्दू संस्कृतियों और हिंदुओं का अपमान करना ही राजद एवं महागठबंधन के नेताओं का आदत बन गया है : अरविन्द सिंह

Posted by - जून 16, 2023 0
पटना, 16 जून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने कहा है कि राजद और महागठबंधन के नेताओं…

बीपीएससी पेपर लीक मामले की हो केन्द्रीय एजेंसी से जांच : सोनिया देवी

Posted by - मई 17, 2022 0
मामले में हो रही छोटी मछलियों पर कार्रवाई, बिहार सरकार के जांच पर भरोसा नहीं पटना। बीपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर…

बिहार को बिहार सरकार आत्मनिर्भर बनाने की जगह पंगु बनाने का काम कर रही है : – अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 27, 2022 0
पटना, 27 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के शिक्षा…

मंत्रियों की सम्पत्ति की घोषणा खानापूर्ति और जनता से छलावा- विजय सिन्हा

Posted by - जनवरी 2, 2023 0
* उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बताएं कि 5 मकान, 47 प्लॉट सहित कुल 52 सम्पत्तियों के मालिक कैसे बने? * मंत्री…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp