आरसीपी ने ललन सिंह पर साधा निशाना, दाएं-बाएं ना करें:UP में गठबंधन नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार में 2025 तक काम करना है

82 0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP के साथ JDU का गठबंधन नहीं होने का ठीकरा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आरसीपी सिंह पर फोड़ा था। इसके बाद आरसीपी सिंह चुप रहे, लेकिन अचानक आरसीपी सिंह ने इशारों-इशारों में ललन सिंह पर जवाबी हमला किया है।

केंद्रीय इस्पात मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने UP चुनाव में जदयू के अलग लड़ने के सवाल पर कहा कि- ‘लोग मनोरंजन करते हैं उन्हें करने दीजिए। बिहार की जनता ने 2020 से 2025 तक उन्हें काम करने के लिए अवसर दिया है। साथ ही NDA ने बिहार के लिए काम करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को काम करने के लिए बैठाया गया है, तो वो काम करेंगे। बीच में किसी को दाएं-बाएं करने की क्या जरूरत है?’

मुझे जो काम दिया जाता वो इमानदारी से करते हैं- आरसीपी
ललन सिंह को जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि- ‘जो हमारे शुभचिंतक हैं, जो सपोर्टर हैं उनको क्या लगेगा? जिन्हें भजन, कीर्तन और कव्वाली करना है वो करते रहें। उन्हें जो काम दिया जाता है वो उसे बहुत ही ईमानदारी से करते हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आरसीपी सिंह का नाम लिस्ट में नहीं है। इसपर आरसीपी सिंह ने कहा कि लिस्ट में जिन 15 लोगों का स्टार प्रचारक में नाम है उसमें आप कितने को जानते हैं, ये सबलोग सक्षम हैं? ये सब चलता रहता है। जीवन लंबा है, धैर्य रखें।’

एनडीए एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगा
आरसीपी सिंह ने साफ कहा कि जदयू में नेता नीतीश कुमार हैं और उनके अनुसार सबलोग काम करते हैं। सबको उनके नेतृत्व में काम करने के लिए हीं जनता ने जनादेश दिया है। सबको जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। बिहार में एनडीए एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए में जिनको जो दायित्व है वे उसके अनुसार बिहार की जनता के लिए काम करते रहें।

Related Post

वामदलों द्वारा शिक्षक भर्ती नियमाबली की आलोचना मात्र दिखाबा–विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जुलाई 6, 2023 0
महागठबंधन के सहयोगी दल चाहें तो शिक्षक भर्ती नियमावली में वदलाव सम्भव, राजद के पास शिक्षा विभाग, फिर क्यों नहीं…

नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार का हुआ है उन्नत विकास- मुख्तार अली

Posted by - फ़रवरी 7, 2022 0
रिपोर्ट:  (सिद्धार्थ मिश्रा) पटना:भारत हो दुनिया हो या भारत का कोई भी राज्य अब सभी जगह से कोरोना अपने पैर…

अब किसानों के साथ सरकार की धोखाधड़ी, धान बेचने वाले किसानों का हो शीघ्र भुगतान  – विजय कुमार सिन्हा

Posted by - नवम्बर 21, 2022 0
नमी के नाम पर किसानों को किया जा रहा परेशान,सरकार के निर्देश की धज्जियां उड़ी  – विजय कुमार सिन्हा बिहार…

गृह विभाग की अनुदान माँग को विलोपित करना, तेजस्वी यादव के समकक्ष नतमस्तक होना- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - मार्च 21, 2023 0
सरकार ने बजट सत्र की धज्जियाँ उड़ाई, राबड़ी राज की ओर लौट रही सरकार -विजय कुमार सिन्हासरकार ने कार्यमंत्रणा के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp