आशाकर्मियों को अब ड्रेस खरीद के लिए मिलेगी 500 रुपये की अतिरिक्त राशिः मंगल पांडेय

61 0

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 114 महिला स्वास्थ्यकर्मियों को मिला सम्मान

पटना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने पटना के गुरुनानक भवन परिसर में राज्य के 114 महिला स्वास्थ्यकर्मियों (आशा कार्यकर्ता, एएनएम-जीएनएम, महिला चिकित्सा पदाधिकारी) को उत्कृष्ट कार्य एवं सर्वाधिक टीकाकरण करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री पांडेय ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम उपस्थित सभी महिलाकर्मियों व अन्य लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए आशा कार्यकर्ताओं को ड्रेस खरद में 500 रुपये अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की।

श्री पांडेय ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से आशा बहनों को साल में परिधान की खरीद के लिए एक हजार सालाना मिलने वाली वित्तीय अनुदान में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर अब उसे राज्यकोष से 1500 रुपये देने का निर्णय लिया गया है। लगभग 90 हजार आशा कार्यकर्ताआें को यह राशि मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रही महिलाकर्मियों के साहस व हौसले की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि खासकर कोविड काल में इन कर्मियों ने टीकाकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। केंद्र व राज्य सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में नया अध्याय जोड़ा है। आज आलम यह है कि पुरुष व महिलाओं के बीच की लैंगिग असमानता में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। आज आधी आबादी को मजबूती देने के क्रम में सरकार की ओर से तटस्थता से कार्य हो रहा है। उसी परिणास्वरूप प्रदेश में भी स्वास्थ्य सेवा में मानवबल के तौर पर योगदान में इनकी संख्या 50 से 55 प्रतिशत है। यह आधी आबादी कभी घर के अंदर रहती थीं। मगर आज महिलाएं यह घरों से बाहर आकर बिना हिचक कार्य कर रही हैं।

श्री पांडेय ने कहा कि आधी आबादी की प्रगति होगी तभी राज्य व देश का विकास होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भी हमेशा महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई कार्यक्रमों से जोड़ा है। आज राज्य में सशक्तिकरण संपूर्ण समाज की मजबूती के लिए किया जा रहा है। हमारे आदरणीय पीएम मोदी जी ने देश के कई राज्यों में महिलाओं को अधिक संख्या में महामहिम राज्यपाल बनाकर उनको संवैधानिक व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण का स्पष्ट संकेत दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी कोरोना काल में महिला कर्मियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह व अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Related Post

बिहार में डीजीपी ही हो रहे ठगी का शिकार, तो राज्य के तंत्र पूरी तरह नाकाम : विजय सिन्हा

Posted by - अक्टूबर 19, 2022 0
बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर, स्वतंत्र एजेंसी से हो भ्रष्ट अधिकारियों के संपत्ति की जांच : विजय सिन्हा लालू प्रसाद…

शिक्षित समाज विकसित समाज के नारा के साथ दम ख़म दिखाने की उतरी नोहसा पंचायत की भावी प्रत्याशी नीतू रॉय.

Posted by - अक्टूबर 2, 2021 0
नीतू रॉय ने कही की  महिलाएं अब किसी से कमजोर नहीं हैं। बस उन्हें अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है।…

गांधी सेतु के पूर्वी लेन का उद्घाटन कर बोले गडकरी- 2024 से पहले बिहार का रोड नेटवर्क अमेरिका के बराबर कर देंगे

Posted by - जून 7, 2022 0
 मंगलवार को महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का विधिवत उद्घाटन हो गया. केंद्रीय परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी…

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यवासियों को दी नवरात्र की शुभकामनाएं

Posted by - अक्टूबर 13, 2021 0
पटना।स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने  राज्यवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र सभी के लिए…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp