ईंट-भट्ठे की चिमनी दीवार के गिर जाने से 4 महिलाओं की मौत पर CM नीतीश मर्माहत,

52 0

मृतकों के परिजनों को अनुमान्य सहायता देने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग को मृतक मजदूरों के परिजनों को सभी अनुमान्य सहायता देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल चार व्यक्तिों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव के ईंट-भट्ठे की चिमनी गिर जाने से दुर्घटना में 4 महिला मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया है। और इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से हुआ हादसा
मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग को मृतक मजदूरों के परिजनों को सभी अनुमान्य सहायता देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल चार व्यक्तिों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। बता दें कि पटना में ईंट-भट्ठे की दीवार भरभरा कर गिरने से 4 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही 4 घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक महिलाओं में 3 झारखंड के गुमला और एक बिहार के गया की बताई जा रही है।

4 महिलाओं की मौत
जानकारी के अनुसार, हादसा मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव का है, जहां पर एक ईंट भट्ठे की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के गिरने से काम कर 8 मजदूर उसमें दब गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इलाज के दौरान 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। 

Related Post

पटना में G-20 के L-20 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल बोले- बिहार दुनिया को ज्ञान का मार्ग दिखा सकता है

Posted by - जून 22, 2023 0
बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में जी-20 लेबल के इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक का भव्य शुभारंभ हुआ। पटना: बिहार…

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - अक्टूबर 1, 2021 0
पटना, 01 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं…

लोक सेवाओं की ऑनलाइन प्रदायगी और ई-गवर्नेस को बढ़ावा देने के लिए बिहार को स्कोच गवर्नेस गोल्ड अवार्ड मिला

Posted by - नवम्बर 13, 2021 0
राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को नियत समय-सीमा में लोक सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अगस्त, 2011 से सम्पूर्ण…

पूर्व मंत्री शमसेर जंग बहादुर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Posted by - अगस्त 11, 2022 0
पटना, 11 अगस्त 2022 :- • मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री शमसेर जंग बहादुर सिंह के निधन पर…

बिहार: विधानसभा से पास हुआ शराबबंदी संशोधन विधेयक, जानिए क्या है प्रावधान

Posted by - मार्च 30, 2022 0
संशोधन के तहत पहली बार शराब पीते पकड़े जाने पर जुर्माना जमा करने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट से जमानत मिलने…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp