एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक जीत से पं दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार हुआ : डॉ अजय प्रकाश

72 0

पटना, 21 जुलाई : भावी मेयर प्रत्याशी डॉ अजय प्रकाश ने कहा है कि एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से विजय के लिए हार्दिक बधाई अनंत शुभकामनाएं मंगलकामनाएं।

आशा है आपको इस सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति बनने से देश आज  गौरवान्वित हुआ है। और स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार हुआ है, आज समाज के सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति, जो आदिवासी समाज से और एक महिला है देश का सर्वोच्च पद और पहला नागरिक बनी है इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना आज साकार हुआ है।

आज देश के हर एक गरीब हर एक अंतिम पंक्ति के व्यक्ति आप में वह अपना खुद का चेहरा देखेगा और महसूस करेगा कि हम देश के सर्वोच्च पद पर बैठे हैं।

डॉ अजय प्रकाश ने कहा है कि आप महामहिम राष्ट्रपति के पद को और गौरवान्वित करेंगी, और अपने कार्यकाल को एक ऐतिहासिक कार्यकाल बनाएंगी।

देश के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है और देश में आज खुशी और आनंद का लहर है। आज हर भारतीय का मन प्रफुल्लित है, आनंदित है, और आपको बधाई और शुभकामनाएं हृदय से देश  दे रहा है।

स्वागत कीजिए ,अभिनंदन कीजिए,नारी संघर्ष, शिक्षा, जनजातीय उन्नति की सशक्त उदाहरण ,महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का।

आज देश विशेष रूप से मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को और एनडीए के शीर्षस्थ नेतृत्व को दिल से आभार व्यक्त कर रहा है। क्योंकि  देश के सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी समाज के महिला को भारत के राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाने पर और नवनिर्वाचित होने पर मा प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत आभार बधाई शुभकामनाएं।

Related Post

लालू यादव ने छह साल के बाद चुनावी सभा को किया संबोधित, कहा- डरे हुए हैं नीतीश कुमार

Posted by - अक्टूबर 27, 2021 0
लालू यादव छह साल बाद मुंगेर के तारापुर विधानसभा उपचुनाव में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी…

अश्विनी चौबे को जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, मंदिरों में किया गया यज्ञ-अनुष्ठान

Posted by - जनवरी 2, 2022 0
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री समेत अन्य गणमान्यों से लगातार मिल रही बधाइयां व शुभकामनाएं –…

चिराग पासवान से मुलाकात के बाद बोले नित्यानंद राय- यह हमारा पुराना घर है

Posted by - जुलाई 9, 2023 0
पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की। मुलाकात…

ढाई महीने के चुनाव प्रचार अभियान के बाद यूपी से लौटे भाजपा नेता अर्जित चौबे 

Posted by - मार्च 6, 2022 0
अयोध्या में रामलला का दर्शन कर यूपी में भाजपा की जीत और बिहारवासियों के खुशहाली के लिए प्रार्थना की भागलपुर:भागलपुर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp