केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने वैष्णो देवी मंदिर में हुई हादसा पर गहरा दुःख व्यक्त किया केंद्र और राज्य सरकार प्रभावित लोगों के सहायता के लिए तत्पर– अश्विनी चौबे

62 0

पटना, 1 जनवरी,2021 केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि इस तरीके की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतक श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस असह्य पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे तथा  घायलों को जल्दी ठीक करें।

श्री चौबे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में प्रभावित लोगों को सभी तरीके की सहायता प्रदान कर रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से हुई इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से निगरानी और ट्रैक पर नजर बनाए हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। पीएम मोदी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

जबकि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। 

Related Post

भागलपुर पुल हादसे पर सुशील मोदी ने राज्य सरकार से पूछे 5 सवाल, कहा- तेजस्वी ने किस आधार पर दी थी क्लीनचिट?

Posted by - जून 5, 2023 0
सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से बालासोर रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने की मांग…

स्वामी विवेकानंद के विचार देश और समाज को नई चेतना प्रदान करते हैं: अश्विनी चौबे

Posted by - जनवरी 12, 2022 0
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास दिल्ली द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार प्रस्तुत करते…

मंत्रियों की सम्पत्ति की घोषणा खानापूर्ति और जनता से छलावा- विजय सिन्हा

Posted by - जनवरी 2, 2023 0
* उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बताएं कि 5 मकान, 47 प्लॉट सहित कुल 52 सम्पत्तियों के मालिक कैसे बने? * मंत्री…

केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बीच का यह “अमृत बजट” है। 

Posted by - फ़रवरी 1, 2022 0
“आज का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को पूरा…

तीनों कृषि कानूनों को मा प्रधानमंत्री जी द्वारा वापस करना उनके सहृदयता का परिचायक है : अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 19, 2021 0
19 नवंबर पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि तीनों कृषि कानून…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp