केंद्रीय मंत्री पारस के भतीजे और LJP सांसद प्रिंस राज पर रेप का केस दर्ज, चिराग पासवान पर भी लगा आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला.

170 0

समस्‍तीपुर से एलजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के भतीजे प्रिंस राज के खिलाफ दिल्‍ली के थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में उनके बड़े भाई चिराग पासवान पर भी धमकाने का आरोप लगाया गया है।

  • समस्‍तीपुर से एलजेपी सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप का केस
  • दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में सांसद पर बलात्कार का मामला दर्ज
  • प्रिंस के बड़े भाई चिराग पासवान पर भी धमकाने का आरोप लगा
  • केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के भतीजे हैं सांसद प्रिंस राज

बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी सांसद प्रिंस राज पर रेप का केस दिल्ली के थाने में दर्ज किया गया है। एलजेपी (पारस गुट) ने उन्हें बिहार यूनिट का अध्यक्ष भी बनाया है। चिराग पासवान के चचेरे भाई की मुश्किलें बढ़ गई है।

दिल्ली/पटनाबिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी सांसद प्रिंस राज पर रेप का केस दिल्ली के थाने में दर्ज किया गया है। एलजेपी (पारस गुट) ने उन्हें बिहार यूनिट का अध्यक्ष भी बनाया है। चिराग पासवान के चचेरे भाई की मुश्किलें बढ़ गई है।

सांसद प्रिंस राज पर बलात्कार का केस

एक लड़की की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। उसने तीन महीने पहले प्रिंस राज पर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। अब जाकर समस्तीपुर सांसद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

कोर्ट के आदेश पर रेप का केस दर्ज

बिहार के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। एफआईआर दर्ज न करने पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

लड़की पर भी हुआ है काउंटर केस

वहीं, एक शिकायत चिराग पासवान के खिलाफ भी दर्ज कराई गई है। फरवरी में प्रिंस राज ने महिला के खिलाफ संसद मार्ग थाने में केस दर्ज कराया था। लोजपा सांसद का आरोप है कि महिला पैसों की मांग कर रही है। दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज करा दी गई है। अब दिल्ली पुलिस मामले की जांच करेगी।

चिराग पासवान से भी की थी शिकायत

पीड़ित ने इस बारे में चिट्ठी लिखकर लोजपा नेता चिराग पासवान से शिकायत की थी। चिराग ने महिला को भरोसा दिया था कि वो इस मामले में कार्रवाई करेंगे लेकिन उनकी तरफ से चुप्पी साध ली गई। यह मामला काफी पुराना है। पीड़िता काफी लंबे समय से दिल्‍ली के थानों का चक्‍कर लगा रही थी। कई बार मीडिया के जरिए भी आरोप लगाया था। उसने कहा था कि राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है।

Related Post

पंजाब में पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में आप कार्यकर्ताओं ने पटना की सड़कों पर निकाला विजयी जुलूस!

Posted by - मार्च 10, 2022 0
पटना/10.03.2022:आम आदमी पार्टी (आप), बिहार की प्रदेश ईकाई ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत हासिल करने की…

विपक्षी एकता की बैठक में नेताओं के उदास और भयभीत चेहरें भविष्य की विफलता के संकेत- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जून 23, 2023 0
व्यक्तिगत स्वार्थ और महात्वकांक्षा के कारण ही नीतीश कुमार द्वारा बैठक की कवायद, परिवारवादी एवं भ्रष्ट्राचारियों में मोदी के नाम…

महागठबंधन पर बरसे मुकेश सहनी, कहा- हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, बल्कि महागठबंधन से है

Posted by - नवम्बर 17, 2022 0
कुढ़नी के बाद लोकसभा में भी अब आजमाएंगे किस्मत भूमिहार को एक सीट देने का वादा किया। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने…

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश में जुटा सत्ता पक्ष – विजय कुमार सिन्हा

Posted by - नवम्बर 22, 2022 0
नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल से सरकार कर रही खिलवाड़- नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp