घमण्डी, भरस्टाचारी और परिवारवादी महागठबंधन के लोग भाजपा की आड़ में छुपा रहे हैं अपनी घबराहट-विजय कुमार सिन्हा

31 0

विपक्षी एकता का सूत्रधार वनने का दावा करने वाले हैं निराश और परेशान,

जदयू को लोकसभा चुनाव में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं,

देश के लोगों ने कर लिया संकल्प,2024 में फिर मोदी सरकार।

पटना,11 अगस्त 2023

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि 2024 में अपनी पराजय को सुनिश्चित मानकर घमण्डी, भरस्टाचारी और परिवारवादी महागठबंधन के लोग भयभीत औऱ घबराहट में हैं। भाजपा की आड़ में इसे छुपाने का खेल खेल रहे हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन के शीर्ष नेताओं का अर्थहीन एवम अनावश्यक वयान से सावित होता है कि इन्हें अपनी धरती खिसकी हुई दिखाई पड़ रही है।जाति औऱ धर्म के सहारे राजनीति करने औऱ सत्ता प्राप्त करने वालों के लिये राज्य की जनता ने दरवाजा बंद कर दिया है।भरस्टाचार औऱ अपराध की नीव पर चल रही महागठबंधन सरकार हरेक क्षेत्र में विफल है।जनता हैरान औऱ परेशान है।

श्री सिन्हा ने कहा कि विपक्षी एकता का सूत्रधार वनने का दावा करने वालों की विपक्षी गठबंधन में उपेक्षा राज्य औऱ देश की जनता देख रही है।इनपर किसी का भरोसा नहीं रहा।अव येन केन प्रकार से पैरवी की जा रही है कि इन्हें कुछ भूमिका मिले।कांग्रेस पार्टी अभी भी जदयू और इनके शीर्ष नेताओं पर विश्वास नहीं करती है।

श्री सिन्हा ने कहा कि जदयू को लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता से वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है।ये राज्य की जनता को कई वार धोखा दे चुके हैं।नरेन्द्र मोदी के नाम पर 2019 औऱ 2020 में वोट प्राप्त करने के वावजूद फिर से भाजपा को धोखा देकर राज्य की जनता के साथ छलावा किया गया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि देश की जनता ने2024 में एक बार फिर मोदी सरकार वनाने का संकल्प कर लिया है।भाजपा की हार का सपना देखने वालों को भारी निराशा हाथ लगने वाली है।बिहार भी 2024 में भाजपा की जीत में अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है।घमण्डी, भरस्टाचारी और परिवारवादी महागठबंधन के लोगों को वाहर का रास्ता दिखाया जाना तय है।

Related Post

जीतन राम मा‍झी ने समझाया सियासी गणित, बोले- 2+2 = 6 होते हैं…जानें CM नीतीश को लेकर क्या कुछ कहा 

Posted by - अक्टूबर 21, 2022 0
 बिहार के मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. सूबे में कभी तेज धूप, तो…

शिक्षक भर्त्ती परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों का परिणाम हो घोषित- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - सितम्बर 13, 2023 0
बी एड वाले का भी रिजल्ट हो जारी, बी एड वाले को सरकार मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में…

भागलपुर पुल हादसे पर सुशील मोदी ने राज्य सरकार से पूछे 5 सवाल, कहा- तेजस्वी ने किस आधार पर दी थी क्लीनचिट?

Posted by - जून 5, 2023 0
सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से बालासोर रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने की मांग…

पारस के साथ बिहार में दलितों और पासवान की निर्णायक ताकत- श्रवण अग्रवाल

Posted by - जुलाई 9, 2023 0
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा की बिहार में दलितों और पासवान समुदाय की…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp