जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 50 लोगों की सुनी समस्यायें,

105 0

अधिकारियों को दिए समुचित कार्रवाई के निर्देश

पटना, 08 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से आये 50 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

आज ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, संसदीय कार्य विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों

की सुनवाई हुयी। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बेगूसराय से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि विकास मित्र के चयन प्रक्रिया में अनियमितता हुई है। मेघा सूची में प्रथम आने के बाद भी बिना आवेदन किए हुए व्यक्ति को नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रोहतास से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से पंचायत शिक्षा मित्र की बहाली में अनियमितता की शिकायत की तो वहीं कटिहार से आयी एक दिव्यांग महिला ने आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

समस्तीपुर से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2021 में कोरोना से उनके पिता की मृत्यु हो गई लेकिन अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है। वहीं शेखपुरा से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पति का कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2021 में पटना के एन०एम०सी०एच० में मृत्यु हो गई थी। सरकार द्वारा मिलनेवाली मुआवजे की राशि अब तक नहीं मिल पायी है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भोजपुर जिला के जगदीशपुर के0के0 मंडल कॉलेज से आयी छात्रा ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं वर्ष 2020 में स्नातक कर चुकी हूं लेकिन अब तक हमें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। वहीं भागलपुर के गोपालपुर से आए एक युवक ने बताया कि वर्ष 2016 में मैट्रिक उत्तीर्ण करने के बाद भी अब तक मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की राशि नहीं मिल पायी है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

सीवान से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे भाई की नगर निगम की गाड़ी से दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी से उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बक्सर जिला के सिमरी से आए एक व्यक्ति ने अपने गांव में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में विलंब होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पटना के पुनपुन से आए एक दिव्यांग राज्यस्तरीय खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, उन्हें तीरंदाजी खेल के लिए आधुनिक प्रशिक्षण दिलाने की सुविधा प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मोतिहारी से आए एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत प्रखंड समन्वयक की बहाली में अनियमितता की शिकायत की। वहीं किशनगंज के ठाकुरगंज में ऊर्दू विषय के स्नातक कोटि में शिक्षक नियोजन में अनियमितता की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित

विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीतामढ़ी के सोनबरसा से आए एक व्यक्ति ने बाढ़ राहत का पैसा उनकी जगह दूसरे के खाते में भेजे जाने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, श्रम संसाधन सह सूचना प्रावैधिकी मंत्री जिवेश कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री आलोक रंजन, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री जमा खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0 सिंघल, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।

Related Post

भूमिहिनों ने किया फुलवारी प्रखण्ड कार्यलय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन,

Posted by - अप्रैल 11, 2022 0
भूमिहिनों ने किया फुलवारी प्रखण्ड कार्यलय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, सीओ को कार्यालय छोड़ आना पड़ा बाहर, भाकपा के 7 सदस्यीय…

जे.पी. के सम्पूर्ण क्रांति को साकार करने में प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं भगीरथ प्रयास— विजय कुमार सिन्हा,

Posted by - अक्टूबर 11, 2023 0
जे.पी. के तथाकथित शिष्य कर रहे हैं बिहार को शर्मशार, कांग्रेस के साथ जाने वाले नेता करें जे.पी. पेंशन का…

मुख्यमंत्री ने गोपालगंज में हुयी सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - अप्रैल 29, 2022 0
29/04/2022 पटना, 29 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बथनाकुट्टी गांव के…

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव जीत को नीति, सत्य निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की जीत बताया

Posted by - दिसम्बर 8, 2022 0
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हार्दिक…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp