जुल्मी सरकार महिलाओं की आवाज दबाने के लिए करवाती है, बल का प्रयोगः डॉ मनोज कुमार

201 0

पटना।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट डॉक्टर मनोज कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं पर किए गए लाठीचार्ज व वाटर कैनन के प्रयोग पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जुल्मी हो गयी है। लाठी के बल पर जनता की आवाज दबाना चाहती है और उनमें खौफ पैदा कर कुशासन की सरकार चला रही है। पुलिस के बल पर लोकतंत्र के अधिकारों को दबाया जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि महिला घर की लक्ष्मी होती है। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा होती है। वहीं बिहार की सरकार दीपावली से पूर्व लक्ष्मी स्वरुप महिलाओं को सड़क पर गुंड़ों की तरह पीटवाती है व प्रताड़ित करती है। मगर सरकार ये न भूले हर जुल्मी सरकार का अंत जनता ही करती है।
डॉ मनोज कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपने अधिकार के लिए प्रदर्शन करने की आजादी है। कभी बिहार के सीएम व डिप्टी सीएम ने भी अपने अधिकारों केलिए ऐसा किया होगा। मगर आज सरकार निरंकुश व तानाशाह हो गयी है। इसलिए आगनबाड़ी सेविकाओं की आवाज दबंगई से दबाने के लिए बल प्रयोग कर रही है। जिस प्रकार महिलाओं पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया ये किसी भी सभ्य समाज के लिए निंदनीय है। सरकार अपनी मर्यादाओं को भूल चुकी है। अब बिहार में केवल गुंडाराज व भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया हैं।
डॉ मनोज कुमार ने कहा कि एक ओर सरकार जनता से वादा करने का झूठा ढोल पीट रही है। वहीं राज्य की आम जनता उनके दावों की हवा निकाल रही हैं। आंगनबाड़ी सेविका मौजूदा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव के समय बार-बार ये कहते रहे हैं कि उनकी सरकार आने पर बिहार की सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का मानदेय दोगुना किया जाएगा। लेकिन सरकार बन जाने के बाद आज तक इस पर अमल नहीं किया गया है।

Related Post

बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को कहा मंथरा, बीजेपी बोली- सुपारी लेकर आए हैं, सर्वनाश कर देंगे

Posted by - जनवरी 16, 2022 0
पटना। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच शराबबंदी को लेकर राय बंट…

निजी विद्यालयों को बंद करने के वजाय इन्हें सुधारने हेतु कार्रवाई क्यों नहीं?-विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जून 11, 2023 0
निजी विद्यालय बंद करने का निर्णय चरवाहा विद्यालय पुनः शुरू करने की मंशा से प्रेरित—विजय कुमार सिन्हा अभावग्रस्त सरकारी विद्यालय…

जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश ने कह दी ‘मन की बात’, धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात को बताया खास

Posted by - मई 9, 2022 0
कई राज्य सरकारें 2011 की जनगणना में सामने आए सामाजिक आर्थिक पिछड़ेपन के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग कर रही…

सीएम नीतीश के मंत्री ने कहा- जातीय जनगणना ऐसा विषय नहीं जिसके बिना बिहार डूब रहा है और धरती हिल रही है

Posted by - मई 13, 2022 0
सीएम नीतीश कुमार के कैबिनेट में कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने जातीय जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है.…

नीतीश कुमार की पैक्स नीति ने बिहार में कृषि क्रांति लाई : प्रो. रणबीर नंदन

Posted by - मई 18, 2022 0
पटना: जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp