नीतीश कुमार की राजनीतिक शुचिता का लिटमस टेस्ट, तेजस्वी यादव को करें बर्खास्त,विजय कुमार सिन्हा

49 0

भ्रष्टाचार औऱ परिवारवाद, लालू परिवार के राजनीति का लक्ष्य,लोकतंत्र के लिए अशुभ,

33 वर्षों में बिहार को वदहाल के जिम्मेदार अब दे रहे हैं बिहार के विकास पर ज्ञान,

भ्रष्टाचार करने बालों को सजा दिलाने की गारंटी प्रधानमंत्री की।

4 अक्टूबर 2023,पटना

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली के कोर्ट से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमानत मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीति में शुचिता की बात करने बाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अबिलम्ब तेजस्वी यादव को बर्खास्त करना चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि अपराधिक मुकदमों में मात्र नाम आने पर मंत्रियों से इस्तीफा लेने की परिपाटी नीतीश कुमार द्वारा कायम की गई।लेकिन पहले चार्जशीटेड औऱ अब जमानत पर रहने के वावजूद तेजस्वी यादव जी को मंत्रिमंडल में वनाये रखना रहस्यमय है।तेजस्वी यादव को हटाने पर इनको अपनी सरकार गिरने का अंदेशा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार औऱ परिवारवाद करना ही लालू परिवार का एकमात्र लक्ष्य है जो लोकतंत्र के लिए अशुभ है। 1000 करोड़ के चारा घोटाला से लेकर जमीन के बदले नौकरी तक के घोटालों की लिस्ट लम्बी है जिसमें परिवार के लगभग सभी सदस्य आरोपी हैं।अब जाँच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई किये जाने पर ये विलाप कर रहे हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि 33 वर्षों में वड़े भाई छोटे भाई ने मिलकर बिहार को वदहाल कर दिया है।विकास के सभी पैमाने पर बिहार देश में नीचे से पहला या दूसरा है।राज्य में गरीबी दूर करने में इनकी कोई रुचि नहीं है।देश में अभी भी बिहार की चर्चा इनके द्वारा उत्पन्न नकारात्मक वातों के लिए की जाती है।इनकी नीति विभाजनकारी है।

श्री सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार करने वाले को जेल पहुंचाने की गारंटी देश की जनता को दी है। इसी गारंटी के कारण भ्रष्टाचार वाले एक जुट हो गए है।बिहार के भ्रष्टाचारी भी भयभीत हैं।इनका जेल जाना भी तय है।यह विडम्बना है कि महागठबंधन सरकार में शामिल सत्ताधारी मंत्रीगण बिहार के अपराधियों, माफियाओं औऱ लवजिहाद कराने वाले असामाजिक तत्वों के रोल मोडल हैं।

Related Post

पटना में जुटेंगे 18 विपक्षी दल, जानिए कौन-कौन सी पार्टी ने जताई सहमति

Posted by - जून 12, 2023 0
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी के बिहार मुख्यालय में संवाददाताओं…

राहुल गांधी, केजरीवाल, लालू सभी भ्रष्टाचारी एक हो रहे, CM नीतीश के दिल्ली दौरे पर बोले सम्राट चौधरी

Posted by - अप्रैल 13, 2023 0
पटना: सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान सह वृक्षारोपण अभियान चला रही और इसी क्रम में पटना…

विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को संभालने का पुरस्कार मिला है: अश्विनी चौबे

Posted by - मार्च 10, 2022 0
सबका साथ-सबका विकास है भाजपा का मंत्र पटना, 10 मार्च 2022:केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य…

बिहार में लाउडस्पीकर को लेकर JDU-BJP में मतभेद! नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के मिल रहे हैं सुर

Posted by - अप्रैल 30, 2022 0
पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि बिहार में लाउडस्पीकर पर कोई पाबंदी नहीं होगी. इस बीच बिहार…

पीएम नरेन्द्र मोदी दलित और आदिवासी वर्ग के देवता है- पशुपति कुमार पारस

Posted by - जुलाई 19, 2023 0
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीब, दलित…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp