नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी

46 0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाये रखेंगे हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊँचाई पर पहुँचायेंगे एवं बिहार के गौरव को और आगे बढ़ायेंगे।

बता दें कि बिहार दिवस हर साल 22  मार्च को मनाया जाता है। यह बिहार राज्य के गठन को चिह्नित करता है। इसी दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया था।  इस दिन बिहार में सार्वजनिक अवकाश होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार में सत्ता संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने को ऐलान किया। इसका मुख्य मकसद अपने राज्य की विशिष्टताओं की दुनियाभर में ब्रांडिंग तथा बिहारी होने पर गर्व करना है।

Related Post

मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों में है घबराहट: राहुल रंजन

Posted by - दिसम्बर 20, 2023 0
भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राहुल रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में सारण जिले की जीविका दीदियों के साथ किया संवाद

Posted by - जनवरी 9, 2023 0
पटना, 09 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के क्रम में सारण जिले की जीविका दीदियों…

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व0 जनार्दन मांझी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - सितम्बर 9, 2021 0
पटना, 09 सितम्बर 2021:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के बौंसी प्रखण्ड के सिंघेश्वरी गाँव पहुंचकर पूर्व विधायक…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले की जीविका दीदियों के साथ किया संवाद

Posted by - जनवरी 11, 2023 0
पटना, 11 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले की जीविका दीदियों…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp