नीतीश कुमार ने बिहार दिवस समारोह का किया उद्घाटन, गांधी मैदान में लगे स्टाल का किया निरीक्षण

42 0

आज पूरे बिहार में बिहार का 111वां स्थापना दिवस बिहार दिवस के रूप में मनाया गया। बिहार दिवस का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया। मुख्य आयोजन 22, 23 और 24 मार्च को होगा। गांधी मैदान में बिहार सरकार के सभी विभागों के स्टाल लगाए गए ।

पटना: आज पूरे बिहार में बिहार का 111वां स्थापना दिवस बिहार दिवस के रूप में मनाया गया। बिहार दिवस का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया। मुख्य आयोजन 22, 23 और 24 मार्च को होगा। गांधी मैदान में बिहार सरकार के सभी विभागों के स्टाल लगाए गए ।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के लोगों को बिहार दिवस की बधाई दी और कहा कि यह हमारा बिहार, माता सीता, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर हज़रत मखदूम सरफुद्दीन याहिया मनेरी, महात्मा गांधी, सम्राट अशोक, आर्या भट्ट के साथ अनेकों संत महात्मा, ऋषि-मुनियों के ज्ञान, विज्ञान और कर्म की तपोभूमि रही है, हम बिहार वासियों को बिहार के अतीत पर गर्व है।

आज बिहार दिवस के अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि हम जहां भी रहेंगे बिहार के गौरव को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, अपने बिहार को प्रगति, विकास के शीर्ष पर पहुंचाएंगे बिहारी कहलाना मान सम्मान का विषय बना रहे। हमसब अपनी पारस्परिक एकता, भाईचारा को बनाये रख कर बिहार के मान सम्मान को बढ़ाएंगे

भारत के स्वर्णिम इतिहास का साक्षी और आर्यभट्ट, सीता और गुरु नानक देव जैसे व्यक्तित्व की जन्मस्थली बिहार है। बिहार  केवल एक राज्य नहीं है। बल्कि ये स्थान है वेदों और प्राकृतिक सौंदर्य का। बिहार का इतिहास हमेशा से गौरवशाली रहा है। ये वहीं बिहार है, जिसने भारत को पहला राष्ट्रपति दिया। आज पूरा बिहार राज्य के 111 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

बिहार का इतिहास
पहले बिहार को मगध के नाम से जाना जाता था और उसकी राजधानी पाटलिपुत्र थी। बिहार का इतिहास बहुत पुराना है। बिहार दिवस हर साल २२ मार्च को मनाया जाता है। यह बिहार राज्य के गठन को चिह्नित करता है। इसी दिन अंग्रेजों ने 1912  में बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया था। 1935 में उड़ीसा इससे अलग कर दिया गया। बिहार दिवस की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2010 में की। इसके बाद बड़े पैमाने पर बिहार दिवस मनाने की शुरुआत की गई। हर साल बिहार सरकार 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाए जाने वाले पब्लिक हॉलिडे की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी करती है।

Related Post

हर घर नल का जल” सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, स्कीम की सफलता से घबराहट में अनर्गल प्रलाप कर रहा है विपक्ष… उप मुख्यमंत्री

Posted by - सितम्बर 23, 2021 0
पटना:बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने एक अंग्रेजी अखबार में “हर घर नल का जल” स्कीम के अंतर्गत…

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा के क्रम में भागलपुर जिले में विकास योजनाओं का लिया जायजा,

Posted by - फ़रवरी 11, 2023 0
समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पटना, 11 फरवरी 2023 – मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज…

मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना का किया शुभारंभ, पोर्टल का भी किया लोकार्पण

Posted by - फ़रवरी 5, 2024 0
पटना, 05 फरवरी 2024 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बिहार लघु उद्यमी योजना…

दीदीजी का सावन महोत्सव, हरे हरे परिधानों में थिरकती रहीं महिलाएं

Posted by - अगस्त 12, 2023 0
खगौल(पटना)।पटना की सामाजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन ने खगौल के मोतीचौक स्थित सामुदायिक भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम…

विकसित भारत के संकल्प एवं मोदी की गारंटी वाला है अंतरिम बजट- सुमीत श्रीवास्तव

Posted by - फ़रवरी 1, 2024 0
भाजपा नेता सुमीत श्रीवास्तव ने अंतरिम बजट के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp