नेशनल क्राइम ब्यूरो का प्रतिवेदन ने खोली बिहार पुलिस की पोल,विजय कुमार सिन्हा।

93 0

हत्या, पुलिस पर हमला, साइवर क्राइम सहित अनेक अपराधों में बिहार अग्रणी।

राज्य अपराध ब्यूरो में अद्द्तन डाटा इंट्री नहीं।

अपराधियों को शासन प्रशासन का सहयोग के कारण हौसला बुलंद।

आई.पी.एस आदित्य कुमार जैसे अधिकारी एवं कई अपराधी सरेंडर करते हैं, लेकिन महीनों बाद उनकी गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की निष्क्रियता हो दर्शाता है।

पटना 5 दिसंबर 2023

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा “भारत में अपराध -2022” का रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह साबित हो गया कि महागठबंधन सरकार में जंगल राज है।

श्री सिन्हा में कहा कि लखीसराय में आज महिला सहित तीन लोगों की हत्या की कोशिश में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और दो घायल बच्चों का पी.एम.सी.एच में इलाज चल रहा है। वहाँ आकर उनका हाल-चाल जाना।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार में हत्या एवं अपराध के सैंकड़ों मामलों में एफ.आई.आर दर्ज नहीं किया जाता है। बिहार पुलिस का स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो में अपराधों का अद्द्तन डाटा इंट्री नहीं किया जाता है। अभी भी उसमें 2021 के ही आंकड़े दर्ज हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड में बिहार हत्या, पुलिस पर हमला और साईवर क्राइम में अग्रणी है। वर्ष 2022 में 2930 हत्या, 522 पुलिस कर्मियों पर हमला, 10285 साईवर अपराध, 11822 अपहरण सहित 4736 आपराधिक घटना हुई जिसमें 60 सांप्रदयिक एवं धार्मिक दंगे हुई हैं। राज्य में आई.पी.सी के तहत संज्ञेय घटनाओं में 23 प्रतिशत की वृद्धि चिंताजनक है। बिहार पुलिस के अधिकारी भी विभिन्न श्रेणियों के अपराधों में वृद्धि को स्वीकार करते हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि शराबबंदी से जुड़े 5000 मामले भी राज्य में प्रतिवर्ष जुड़ रहे हैं। अपराधियों को सत्ता और शासन का सहयोग के कारण इनका मनोबल काफी ऊंचा है। इन्हें न तो सरकार का भय है न शासन-प्रशासन का।

श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार उदासीन और निष्क्रिय है। अपराधियों के कारण राज्य में मचे हाहाकार से इनको कोई लेना-देना नहीं है। अपराधियों की जब इच्छा होती है तो आत्मसमर्पण करता है और जब इच्छा होती है तो सरेंडर करता है। भाजपा, सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। वर्ष 2024 औऱ 25 में इनके गुंडा राज को जनता के सहयोग से समाप्त कर दिया जाएगा।

Related Post

ग्रैंड फिनाले: पणजी के शाश्वत सलगांवकर ने प्रतिष्ठित IXL चैंपियंस ट्रॉफी जीती

Posted by - दिसम्बर 24, 2023 0
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व स्तर पर प्रसिद्ध क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता, इंडियन क्रॉसवर्ड लीग (IXL) का 11वां…

भारतीय जनता पार्टी के स्टेट मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मनोज कुमार ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Posted by - अक्टूबर 22, 2023 0
डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। मां से यही कामना करता हूं कि…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp