पटना संग्रहालय को बिहार संग्रहालय के हाथ सुपुर्द करने के निर्णय को सरकार वापस ले,विजय कुमार सिन्हा

44 0

बिहार की सांस्कृतिक और पुरातात्विक संग्रहों से छेड़छाड़ शर्मनाक।

पटना,10 अप्रैल2023

विहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि पटना संग्रहालय के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास एक शर्मनाक कदम है।

श्री सिन्हा ने कहा कि सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट तहत संचालित एन जी ओ विहार संग्रहालय के हाथों में सरकार द्वारा संचालित पटना संग्रहालय को दे दिया गया है।यह चर्चा है कि निजी व्यापारिक हितों को बढ़ाबा देने औऱ फायदा पहुँचाने के लिये किया गया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार ने सुनियोजित ढंग से पटना संग्रहालय को विहार संग्रहालय के हाथ में देने से पहले दोनों को जोड़ने के लिए 373 करोड़ की लागत से सुरंग बनाने की योजना तैयार की है।इसी के तहत म्यूज़ियम का पिछला हिस्सा तोड़ा जाना है।इस राशि से अन्य कल्याणकारी कार्य किये जा सकते थे।

श्री सिन्हा ने कहा कि106 वर्ष प्राचीन पटना संग्रहालय से राहुल सांकृत्यायन, सच्चिदानंद सिन्हा औऱ काशी प्रयास जायसवाल जैसे लोगों का जुड़ाव एवम योगदान रहा है।पटना संग्रहालय वचाओ समिति सहित विहार एवम विहार के बाहर के बुद्धिजीवी एवम इतिहासकार इसका विरोध कर रहें हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को स्वतः संज्ञान लेकर यह देखना चाहिए कि क्या कोई अपने व्यापारिक स्वार्थ की सिद्धि हेतु विहार के अनमोल धरोहर को नष्ट करने पर उतारू है?।यह भी चर्चा है कि यदि पटना संग्रहालय औऱ बिहार संग्रहालय के इन्वेंटरी की जाँच करायी जायगी तो पता लगेगा कि बर्षों से यहाँसुरक्षित कृतियों को देश विदेश की संस्थाओं को लोन देने के नाम पर विहार से बाहर भेजने का खेल चल रहा है।

Related Post

कांग्रेस ने देश का विभाजन करवाया, अब कर रही भारत जोड़ो यात्राः मंगल पांडेय

Posted by - सितम्बर 7, 2022 0
पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा…

राबड़ी ने नीतीश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, रिमांड होम में यौन शोषण मामले पर भड़कीं राबड़ी

Posted by - फ़रवरी 4, 2022 0
राबड़ी ने कहा, ” इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है, लेकिन ये सरकार कोर्ट…

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान खत्म, महागठबंधन-एनडीए के बीच रहा मुख्य मुकाबला

Posted by - मार्च 31, 2023 0
पटनाः बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। मतदान सुबह 8 से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला।…

मोदी जी ने तकनीक के माध्यम से वह कर दिखाया जिसकी कल्पना कभी किसी विपक्षी पार्टी ने नहीं की थी: अरविन्द सिंह

Posted by - जून 12, 2022 0
पटना, 12 जून : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मा प्रधानमंत्री श्री…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp