पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

82 0

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, 15 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं जमुई के पूर्व विधायक अर्जुन मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व0 अर्जुन मंडल के पुत्र श्री सुबोध कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। पूर्व मंत्री स्व0 अर्जुन मंडल जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा । मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत वैशाली जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - जनवरी 7, 2023 0
पटना, 07 जनवरी 2023 :- – मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में वैशाली जिले में विभिन्न…

सुशासन विरोधी व विकास में भ्रष्टाचार की मानसिकता को बदलने का भाजपा का संकल्प- विजय सिन्हा

Posted by - जनवरी 29, 2023 0
* भाजपा अपने दम पर बिहार में बनाएगी बहुमत की सरकार , सामाजिक सद्भाव व शांति के साथ करेगी सांस्कृतिक…

वैश्विक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की तैयारी: बड़े नामों में चेन्नई के दिग्गज, यूएसए टुडे के संपादक

Posted by - सितम्बर 15, 2023 0
10 ऑनलाइन स्कोरिंग राउंड में से पहला राउंड 17 सितंबर से शुरू होगा; प्रतिभागी www.crypticsingh.com पर पंजीकरण करा सकते हैं…

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण जिले में चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

Posted by - जनवरी 5, 2023 0
पटना, 05 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp