पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का सम्मान देश में चल रही गैर कांग्रेसवाद नीति और समाजवाद का सम्मान : भीम सिहं

71 0

कांग्रेस में भारत रत्न का सम्मान देने वाले, खुद ही लेते रहे सम्मान : भीम सिंह

पिछड़े के बेटे ने पिछड़े को दिया सम्मान : भीम सिंह
__________________

पटना, 30 मार्च। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद भीम सिंह आज पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने को बिहार के लिए गौरवशाली दिन बताते हुए कहा कि आज गुदड़ी के लाल , समाजवादी नेता को सर्वोच्च सम्मान मिला है, यह खुशी की बात है।

भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज बिहार को गौरवान्वित करने वाला दिन है। यह सम्मान देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट किया। उन्होंने साफ लहजे में कहा प्रधानमंत्री जी के कारण ही बिहार के धरती पुत्र को सर्वोच्च सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का सम्मान सही मायने में देश में चल रही गैर कांग्रेसवाद नीति और समाजवाद को सम्मान है। भाजपा के उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जननायक विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी पदों पर रहते हुए लोगों की सेवा की। उनकी कर्मभूमि भले बिहार रही लेकिन उनका प्रभाव क्षेत्र पूरा देश रहा।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का सम्मान सही मायने में देश में चल रही गैर कांग्रेसवाद नीति और समाजवाद को सम्मान है। भाजपा के उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जननायक विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी पदों पर रहते हुए लोगों की सेवा की। उनकी कर्मभूमि भले बिहार रही लेकिन उनका प्रभाव क्षेत्र पूरा देश रहा।

श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि बदलते भारत का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा, कि जब पिछड़े का बेटा देश के प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचता है तो पिछड़े का सम्मान भी किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग वर्षों से होती रही लेकिन उस मांग को न कांग्रेस ने पूरी की और न राजद ने। बल्कि इनके लोगों द्वारा उनका अपमान किया गया था।

श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भारत रत्न एक परिवार को सम्मान देने का जरिया बन गई। हद तो तब हो गई जब देने वाले खुद को सम्मानित करने लगे। उन्होंने कहा कि 1953 में नेहरू ने तो 1971 में इंदिरा गांधी ने खुद को इस सम्मान से सम्मानित करवाया। 1991 में राजीव गांधी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया, यानी एक परिवार के तीन पीढ़ियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि संविधान निर्माता आंबेडकर जी को भी भारत रत्न तब मिला जब भाजपा के समर्थन की सरकार चल रही थी।

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री का फिर से आभार जताते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इस सम्मान को देश और बिहार के लोग याद रखेंगे और एकमुश्त नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए मतदान करेंगे।

इस प्रेस वा

Related Post

ग्रैंड फिनाले: पणजी के शाश्वत सलगांवकर ने प्रतिष्ठित IXL चैंपियंस ट्रॉफी जीती

Posted by - दिसम्बर 24, 2023 0
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व स्तर पर प्रसिद्ध क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता, इंडियन क्रॉसवर्ड लीग (IXL) का 11वां…

सीबीआई ने अंतर-राज्यीय स्तर के एक बड़े अवैध/फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ किया; तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं तलाशी ली

Posted by - नवम्बर 10, 2023 0
नई दिल्ली: सीबीआई ने कई राज्यों में संचालित अवैध नौकरी के आरोप में एक रैकेट का भंडाफोड़ किया एवं मामले…

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद हो गये गदगद जब मुख्यमंत्री जी ने उन्हें बिहारी राष्ट्रपति कहकर संबोधित किया तो

Posted by - अक्टूबर 21, 2021 0
रामनाथ कोविंद ने कहा कि बिहारी कहा सुनकर खुशी होती है. विपश्यना पद्धति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया…

बिहार के गृह सचिव को पद से हटाने का दिया आदेश,लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन

Posted by - मार्च 18, 2024 0
नई दिल्ली/पटनाः लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने चुनाव मशीनरी की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp