पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

39 0

राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार

पटना, 08 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं काँग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० सदानंद सिंह अनुभवी राजनेता थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट का 09 बार प्रतिनिधित्व किया। वे 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। वे बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से मैं मर्माहत हूँ। बिहार की राजनीति में उनका अहम योगदान था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० सदानंद सिंह के पुत्र श्री शुभानंद मुकेश से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी।

स्व० सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

पहलवानों को इंसाफ दिलाने के लिए 3 जून को पटना में कैंडल मार्च निकालेगा महागठबंधन

Posted by - जून 1, 2023 0
बैठक समाप्त होने के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद…

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में अगलगी की घटना में बिहार के चार बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - फ़रवरी 9, 2023 0
पटना, 09 फरवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में अगलगी की घटना को अत्यंत…

मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) हादसे में अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का मुख्यमंत्री का निर्देश

Posted by - मार्च 4, 2022 0
• जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी राशि | • पीड़ितों को सहायता राशि अविलम्ब भुगतान करने का मुख्यमंत्री का निर्देश…

सुरसंड विधानसभा की पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया देवी ने पूर्व विधायक डॉक्टर युगल किशोर प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Posted by - मई 26, 2022 0
पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया देवी ने पूर्व विधायक  डॉक्टर युगल किशोर प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की…

मुख्यमंत्री ने राजकीय राजगीर मलमास मेला-2023 का किया उद्घाटन

Posted by - जुलाई 19, 2023 0
मुख्यमंत्री ने सरस्वती कुंड से वैतरणी घाट तक के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री ने सरस्वती कुंड से वैतरणी…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp