बड़े भाई ‘ और ‘छोटे भाई ‘ दोनो सूर्यास्त की ओर, बिहार में भाजपा का होगा पूर्ण उदय : विजय कुमार सिन्हा

46 0

जदयू , राजद का राष्ट्रीय पार्टी बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : विजय कुमार सिन्हा

पटना, 24 सितंबर । बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ बड़े भाई ‘ और ‘छोटे भाई ‘ दोनो सूर्यास्त की ओर बढ़ गए हैं, अब बिहार में भाजपा का  पूर्ण उदय होगा।

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा ने लालू प्रसाद को आगे बढ़ाया था, लेकिन वे भी कांग्रेस से मिल लिए, लालू प्रसाद के जंगल राज से बिहार को मुक्त कराने के लिए नीतीश कुमार को आगे बढ़ाया लेकिन ये भी अपने बड़े भाई की राह पर चल दिए।

उन्होंने कहा कि दोनो भाई अब अंतिम चरण की राजनीति की ओर जा रहे हैं। कहा जाता है कि नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता, इस कारण उनके उत्तराधिकारी पर बिहार की जनता को पहले से ही विश्वास नहीं है।

बिहार और सीमांचल के दर्द को भाजपा नजदीक से महसूस की है। सीमांचल दिनों भाइयों में फंसकर बहुत दर्द झेल लिया, अब भाजपा इस क्षेत्र को उस दर्द से मुक्ति लिए आगे आई है।

भाजपा के नेता ने आगे कहा कि 2014 में सबसे पहले जदयू के नेता को प्रधानमंत्री बनने का सपना आया था, इसके बाद इस साल वह सपना फिर दिखाई देने लगा।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि उनके सपने देखने का परिणाम यह हुआ कि कई राज्यों के उनके अपने विधायक उनका साथ छोड़कर चल दिए। कई राज्यों में तो जदयू का कोई नामलेवा तक नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि अब जदयू के नेता ऐसे लोगों की खोज कर रहे है, जो उनके सपने को पूरा करने में उनका साथ दे।

ऐसे भी उनकी सोच गलत नहीं है, क्योंकि जब उनकी पार्टी बिहार में ही अकेले (बिना मदद के) 17 वर्षों में उन्हे ही मुख्यमंत्री नहीं बना सकी, तो बिना दूसरे की मदद के उनका सपना कैसे पूरा कर सकेगा।

सबसे गौर करने वाली बात है कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद भी अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने की राह देख रहे है। वैसे, राजद ने प्रधानमंत्री तो नहीं लेकिन जदयू के नेता को आश्रम भेजने की तैयारी जरूर कर रही है।

Related Post

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ई-नामांकन हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है

Posted by - नवम्बर 24, 2021 0
पटना:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, द्वारा सदस्यों के लिए ई-नामांकन हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है ताकि अंशदाताओं के निधन…

बिक्रम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - सितम्बर 4, 2022 0
पटना, 04 सितम्बर 2022 :- पूर्व प्रत्याशी डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने आज शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ० सर्वपल्ली…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ज्ञान भवन मे तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री कहकर  संबोधन करना उनके हताशा का परिचायक है : अरविन्द सिंह

Posted by - सितम्बर 27, 2022 0
पटना, 27 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मा मुख्यमंत्री श्री नीतीश…

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन का किया निरीक्षण, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की ली जानकारी

Posted by - अक्टूबर 20, 2023 0
पटना, 20 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सरदार पटेल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…

बीजेपी की कर्नाटक में वोट प्रतिशत में कमी नहीं, कांग्रेस पीएम पद का सपना न देखें: मंगल पांडेय

Posted by - मई 15, 2023 0
पटना।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp