बाघ संरक्षण पर आयोजित एशियाई देशों के मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

45 0

अश्विनी चौबे ने “बाघ संरक्षण पर चौथे एशियाई मंत्रियों की बैठक” में पटना से वर्चुअल माध्यम से भाग लिया

कैमूर में बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व बनाने प्रक्रिया चल रही है–अश्विनी चौबे

कैमूर के जंदाहा में कृष्ण मृग के संरक्षण और प्रवर्धन के काम को और बढ़ाने के निर्देश दिए

पटना, 21 जनवरी 2022

बाघ संरक्षण पर चौथे एशियाई मंत्रियों की बैठक में पटना से केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे वर्चुअल माध्यम से जुड़े। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने देश में बाघ संरक्षण को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बैठक में मलेशिया, कंबोडिया, भूटान, भारत, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार के पर्यावरण व वन मंत्री शामिल हुए। 

कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार बाघ संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है।  बाघों का संरक्षण वनों के संरक्षण का प्रतीक है। इस ध्येय के साथ कार्य किया जा रहा है।  देश में 51 टाइगर रिजर्व हैं और अधिक क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व नेटवर्क के तहत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वाल्मीकिनगर के बाद कैमूर में दूसरा टाइगर रिजर्व बिहार में होगा। इसकी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि भारत के 14 बाघ अभयारण्यों, जिन्हें ग्लोबल कंजर्वेशन एश्योर्ड | टाइगर स्टैंडर्ड्स (सीए|टीएस) की मान्यता मिली है। उसमे बिहार का वाल्मीकिनगर भी है।  जिन 14 बाघ अभयारण्यों को मान्यता दी गई है उनमें असम के मानस, काजीरंगा और ओरंग, मध्य प्रदेश के सतपुड़ा, कान्हा और पन्ना, महाराष्ट्र के पेंच, बिहार में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश के दुधवा, पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, केरल में परम्बिकुलम, कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व और तमिलनाडु के मुदुमलई और अनामलई टाइगर रिजर्व शामिल हैं।

कैमूर में बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व बनाने प्रक्रिया चल रही है बिहार के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक प्रभात कुमार गुप्ता और पटना वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अश्विनी चौबे ने कैमूर मैं बन रहे दूसरे टाइगर रिजर्व की तैयारियों के बारे में और पटना में नगर वन योजना के अंतर्गत नए उद्यान स्थापित करने के बारे में विचार विमर्श किया। बैठक में श्री चौबे ने टाइगर रिजर्व बनाने के कार्य को तेजी से करने और पटना ने वन नगर योजना के अंतर्गत नए उद्यान के बनाने के बारे में स्थान तय करने हेतु तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

कैमूर के जंदाहा में कृष्ण मृग के संरक्षण और प्रवर्धन के काम को और बढ़ाने के निर्देश दिए–

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने  बताया कि कैमूर के जंदाहा में कृष्ण मृग के संरक्षण और प्रवर्धन का अच्छा काम चल रहा है। आसपास के इलाकों से मिले 200 से ज्यादा कृष्ण मृग का यहां इलाज किया गया है। इसको और विकसित करने का काम करने के लिए उन्होंने बिहार के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक प्रभात कुमार गुप्ता को शीघ्र कदम उठाने के निर्देश दिए

Related Post

पीएम नरेन्द्र मोदी दलित और आदिवासी वर्ग के देवता है- पशुपति कुमार पारस

Posted by - जुलाई 19, 2023 0
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीब, दलित…

बीजेपी की कर्नाटक में वोट प्रतिशत में कमी नहीं, कांग्रेस पीएम पद का सपना न देखें: मंगल पांडेय

Posted by - मई 15, 2023 0
पटना।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत…

विधायिका को कमजोर करने वाले को कब से होने लगी संविधान की चिंता – विजय सिन्हा

Posted by - नवम्बर 14, 2022 0
क्या रातों-रात 2005 में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगवाना संविधान का मान था – विजय सिन्हा बिहार विधानसभा में नेता…

हम तो पहले ही कार्रवाई कर देते’, तेज प्रताप के ‘एलान’ पर जगदानंद सिंह का बड़ा बयान,

Posted by - अप्रैल 26, 2022 0
जगदानंद सिंह ने कहा, ” तेज प्रताप विधायक हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं. वे कोई कार्यकर्ता नहीं, निर्वाचित सदस्य…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp