बिहारः जेलों में क्षमता से 20 हजार अधिक बंदी

65 0

पटना:  बिहार की जेलों में कैदियों को क्षमता से अधिक भर कर रखा जा रहा है। राज्य के सभी 8 केंद्रीय कारा में क्षमता से दुगना-तीन गुणा कैदी रखे गये हैं। आठ सेंट्रल जेल समेत सभी 59 जेलों की बात करें तो कैदियों के रखने की क्षमता 46669 है। जबकि इन जेलों में 66307 कैदी रखे गए हैं। बेउर सेट्रल जेल की स्थिति तो और खराब है। वहां क्षमता से 234 फीसदी अधिक कैदी रखे गये हैं। इस तरह से कुल क्षमता से 20 हजार अधिक कैदी राज्य के विभिन्न जेलों में बंद हैं। यह आंकड़ा 31 दिसंबर 2021 तक का है।

गृह विभाग की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसमें आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में कुल क्षमता 2360 है। इनमें से पुरुष कैदियों के 2260 और 100 महिला बंदियों के रखने की क्षमता है। लेकिन वर्तमान में बेउर जेल में 234 फीसदी कैदी रखे गए हैं। बेऊर में कुल कैदियों की संख्या 5534 है। इनमें से 5295 पुरुष कैदी व 239 महिला कैदी बंद हैं। वहीं बक्सर केंद्रीय कारा की कुल क्षमता 1126 है। जबकि वहां 1693 कैदी बंद है। यानी क्षमता से डेढ़ गुना कैदी बक्सर केंद्रीय कारा में रखे गए हैं।

वहीं, मोतिहारी केंद्रीय कारा में कैदियों के रखने की कुल क्षमता 2503 है। इनमें से 2396 पुरुष व 107 महिला कैदियों के रखने की जगह है। जबकि यहां पर कुल 2875 कैदी रखे गए हैं। कुल क्षमता का 115 फीसदी। खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर की कुल क्षमता 2135 है, लेकिन वहां पर 4484 कैदी रखे गए हैं। यानी 210 फीसदी। पूर्णिया केंद्रीय कारा में कैदियों के रखने की कुल क्षमता 1198 है। वर्तमान में 1808 यानी 151 परसेंट कैदी हैं। भागलपुर केंद्रीय कारा में कैदियों के रखने की कुल क्षमता 1962 है। यहां 2499 कैदी रखे गए हैं जो 127 परसेंट है। भागलपुर स्पेशल केंद्रीय कारा में कैदियों के रखने की क्षमता 3288 है। हालांकि इस जेल में क्षमता से काफी कम कैदी हैं। यहां महज 1294 कैदी बंद हैं,यानी सिर्फ 39 फीसदी। वहीं केंद्रीय कारा गया में कैदियों के रखने की क्षमता 2606 है लेकिन यहां पर 3395 कैदी रखे गए हैं जो कुल क्षमता का 130 फीसदी है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - नवम्बर 5, 2021 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं…

नदी,तालाब सहित विभिन्न जल स्रोतों के जमीन भूमाफियाओं के निशाने पर,अवैध कव्जा और विक्री में तेजी-विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जनवरी 7, 2024 0
गरीब, पिछड़ों औऱ दलितों के आवास को उजाड़ रही सरकार, पर सत्ताधारी लोगों के अतिक्रमण को बढ़ावा, सरकार की दोहरी…

एम्बुलेंस विवाद: तेजस्वी यादव का तंज- डबल इंजन की सरकार में दवा नहीं दारू मिलेगी समय पर होगी डिलीवरी.

Posted by - सितम्बर 16, 2021 0
बिहार में डबल इंजन सरकार की अद्भुत व्यवस्था की अद्भुत डबल गारंटी है. पुलिस ने सांसद निधि से दिए गए…

मुख्यमंत्री ने वीरेन्द्र कुमार सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त की

Posted by - जुलाई 31, 2023 0
पटना, 31 जुलाई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम प्रेमन बिगहा निवासी…

बिहार में कल मंत्रिमंडल का विस्तार…कौन कौन है नाम जानिए:17 RJD, 13 JDU, 3 कांग्रेस, 1 हम के विधायक ले सकते हैं शपथ

Posted by - अगस्त 15, 2022 0
बिहार की नई महागठबंधन की सरकार का मंगलवार को विस्तार होगा। कल सुबह 11.30 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp