बिहार कांग्रेस के बिहार प्रभारी ऐलान; जल्द होगी नई टीम की घोषणा; युवाओं को मिलेगा मौका।

88 0

पटना सिटी: बिहार कांग्रेस में  प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव भक्तचरण दास ने ऐलान किया है  कि जल्द ही पार्टी में संगठन स्टार पर बदलाव होंगे और नयी टीम की घोषणा की जायेगी। नयी टीम का उद्देश्य होगा पार्टी संगठन का बिहार के घर घर तक विस्तार। सूत्रों के मुताबिक पिछले दो महीने से बिहार कांग्रेस में संगठन स्टार पर फेरबदल की चर्चा आम है और अब बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने इसकी पुष्टि भी कर दी। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस संगठन स्टार पर युवाओं को मौका देने जा रही है ताकि युवा शक्ति सड़क पर उतर कर केंद्र और बिहार सरकार की जन विरोधी नीतियों की सच्चाई जनजन तक पहुंचाए। भक्त चरण दास ने ये बातें बड़हिया में कही जब वे कांग्रेस के दिवंगत नेता  सदानंद सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास ने बिहार कांग्रेस में फेरबदल के लिए कृतसंकल्पित है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार उन्होंने विधायक राजेश राम का नाम पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पी किया है। साथ ही उनकी इच्छा है कि 8 कार्यकारी अध्यक्ष बनना चाहिए जो समाज के अलग अलग तबके से हों। भक्त  चरण दास ने राहुल गांधी को अपने पसंद के पदाधिकारियों की सूची भी भेज दी है और अगर सूत्रों की मानें तो उसमें अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नाम, राजेश राम का दिया गया है। हालांकि पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि राजेश राम को अध्यक्ष बनाने का भक्तचरण दास का इरादा पूरा होता नहीं दिख रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि प्रदेश प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कम से कम तीन नाम आलाकमान को भेजते हैं। तत्पश्चात, पार्टी स्तर पर सलाह मशविरा के उपरांत ही अध्यक्ष पद के लिए नाम चयनित होते हैं। लेकिन भक्त चरण दास ने सिर्फ एक नाम पार्टी आलाकमान को भेजा है और यहीं पेंच फंस रही है।

सूत्रों के मुताबिक, लगभग दो महीने से कांग्रेस आलाकमान ने बिहार के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं से अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा करनी शुरू कर दी थी। पर इनमे से जयदातर नेता राजेश राम को अध्यक्ष बनाये जाने के खिलाफ हैं क्योंकि उनके अनुसार राजेश राम का व्यक्तित्व और राजनीतिक अनुभव ऐसा नहीं रहा है कि वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद के साथ न्याय कर पाएंगे। इन प्रमुख नेताओं का कहना है कि अगर दलित तबके से ही किसी को अध्यक्ष बनाना है तो ऐसे कई नेता हैं जो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बहुत कुशलता से संभाल सकते हैं और उन्हें पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी स्वीकारा जा सकता है।

पार्टी में मतभिन्नता के कारण बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति एक चुनौती बन गई है। आपको बताते चल3n कि बिहार कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मदन मोहन झा का कार्यकाल पूरा हो गया है और भक्त चरण दास उन्हें हर सूरत में हटाने पर अड़े हैं। अब फैसला आलाकमान के हाथ में है। अब देखना है भक्तचरण दास की मांग पूरी होती है या कोई और नाम सामने आता है।

(रिपोर्ट: सिद्धार्थ मिश्रा)

Related Post

मेक इन इंडिया मुहिम को रफ्तार दे रहा है, आत्मनिर्भरबिहार : अरविन्द सिंह

Posted by - अक्टूबर 29, 2021 0
29 अक्टूबर पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मेक इन इंडिया …

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवदत्त पाठक के निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - मार्च 13, 2022 0
पटना,13 मार्च 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे…

CM की रैली पर चिराग पासवान का तंज,नीतीश को बिहार में कोई सुनता नहीं और वह बनारस जाएंगे

Posted by - दिसम्बर 10, 2023 0
पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है।…

विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को संभालने का पुरस्कार मिला है: अश्विनी चौबे

Posted by - मार्च 10, 2022 0
सबका साथ-सबका विकास है भाजपा का मंत्र पटना, 10 मार्च 2022:केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp