बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्री ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय अद्वितीय एवं प्रेरणादायी कदम : मुख्यमंत्री डॉ यादव

53 0

धानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ यादव ने माना आभार
भोपाल :23 जनवरी , 2024
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बिहार के यशस्वी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री ठाकुर ने पिछड़े वर्ग और वंचितों की लड़ाई में सामाजिक न्याय के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है । श्री ठाकुर को भारत रत्न के लिए मनोनीत करने का निर्णय लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाला है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व में भी देश की कई महान हस्तियों को उनके योगदान और उपलब्धियों के आधार पर भारत रत्न से सम्मानित किया है। श्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय अद्वितीय एवं प्रेरणादायी कदम है। इससे लोकतंत्र के साथ-साथ भारत सरकार का मान बढ़ा है और वंचितों और पिछड़े वर्ग में विश्वास बढ़ेगा। । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मैं हार्दिक बधाई देता हूं।

Related Post

नवनियुक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं मत्स्य विकास पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Posted by - सितम्बर 27, 2022 0
पटना, 27 सितम्बर 2022 — मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग से संबंधित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

उत्तर प्रदेश नगरीय निकायों के चुनाव दो चरणों में होंगे मतदान, 13 मई को आएंगे नतीजे, तारीखों का एलान

Posted by - अप्रैल 9, 2023 0
उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को राज्य में नगरीय निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुये…

मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का भी भ्रमण किया

Posted by - नवम्बर 19, 2023 0
पटना, 19 नवम्बर 2023 :- राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दानापुर के नासरीगंज घाट…

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्रा ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मान समारोह

Posted by - नवम्बर 7, 2023 0
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी बक्सर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह मैत्री भोज का आयोजन शहर के किला मैदान…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सेंट्रल फॉर ज्योग्राफिकल स्टडीज की निदेशक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ पूर्णिमा शेखर सिंह के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

Posted by - जनवरी 18, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सेंट्रल फॉर ज्योग्राफिकल स्टडीज की निदेशक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ पूर्णिमा शेखर सिंह के निधन…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp