बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को मिला पीएम सहित अन्य केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन

79 0
  • आने वाले 100 दिनों में सीधे बूथ को टारगेट कर
    मतदाताओं को बताएं मोदी सरकार की उपलब्धियां
  • फर्स्ट टाइम वोटर और महिलाओं को करें लक्ष्य,
    2014 के पहले और बाद के भारत का बतायें फर्क

पटना, 17.02.2024

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले दिन शनिवार की सुबह बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित अन्य केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन मिला। इस बैठक में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, क्षेत्र संगठन मंत्री नागेन्द्र जी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, कलस्टर प्रभारियों व पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया,सिद्वार्थ शंभू,राजेन्द्र सिंह,सरोज रंजन पटेल,प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय,बिक्रम सिंह और रत्नेश कुशवाहा, विधायक ई.शैलेन्द्र, राणा रणधीर, पींकी कुशवाहा और जीवेश मिश्रा आदि वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर एक वोटर को 2014 के पहले और बाद के भारत के बारे में बताएं। फर्स्ट टाइम वोटर के पास भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जाएं और उनसे सम्पर्क कर पहले और आज के भारत का फर्क समझाएं। उन्होंने कहा कि महिला वोटर हमारे लिए केवल वोटर नहीं बल्कि सम्मान की पात्र हैं। उनसे सघन सम्पर्क कर केन्द्र सरकार के कार्यों से उन्हें अवगत कराएं।

श्री मोदी ने कहा कि विपक्ष इस चुनाव में तू-तू-मैं-मैं की राजनीति ज्यादा करेगा। मगर गरीब कल्याण को लेकर हमारा कम्पेन चलेगा। विकास और दुनिया में भारत को उच्च स्थान पर प्रतिष्ठापित करना हमारा मुद्दा होगा। विगत 10 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त और आरोपमुक्त तथा विकास के प्रतीक के तौर केन्द्र सरकार की जो छवि रही है, उसके आधार पर चुनाव अभियान को केन्द्रित करना है।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि गांव सम्पर्क अभियान के तहत हम देश के 7.5 लाख गांवों तक पहुंचने में सफल रहे हैं। देश के 10 लाख 46 हजार बूथों में से 8.5 लाख बूथों पर सम्पर्क करने में हमें सफलता मिली है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के ध्येय के साथ गरीब, युवा, महिला और किसानों तक हमने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत विगत चुनाव में हारे उन 161 लोकसभा क्षेत्रों में केन्द्रीय मंत्रियों के 430 से अधिक प्रवास आयोजित किए गए हैं। इस बार इनमें से काफी सीटें जीतने में भाजपा कामयाब होगी। महिलाओं के स्वयं सहायता ग्रुप और एनजीओ के ग्रुप के साथ भी बड़े पैमाने पर सम्पर्क अभियान चलाना है। आने वाले 100 दिनों में भाजपा कार्यकर्ता सीधे बूथ को टारगेट कर विकास की बातें जन-जन तक पहुंचाएं।

Related Post

तेजस्वी ने अपने जीवन में सबकुछ झट-पट ही पाया है, लालू के लड़के हैं, डिप्टी CM के बयान पर PK का तंज

Posted by - नवम्बर 3, 2023 0
मधुबनी: बीते दिनों गांधी मैदान में बीपीएसएसी शिक्षक नियुक्ति मामले में तेजस्वी यादव के बयान, यह चट-फट और झट वाली सरकार…

श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया त्याग पत्र, राज्यपाल ने अग्रिम व्यवस्था तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का किया अनुरोध

Posted by - अगस्त 9, 2022 0
पटना, 09 अगस्त 2022 :- श्री नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल श्री फागू चौहान को मुख्यमंत्री पद का…

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की स्थायी समिति की 13वीं बैठक आज बिहार के मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Posted by - जून 17, 2023 0
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की स्थायी समिति की 13वीं बैठक आज बिहार के मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में…

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद हो गये गदगद जब मुख्यमंत्री जी ने उन्हें बिहारी राष्ट्रपति कहकर संबोधित किया तो

Posted by - अक्टूबर 21, 2021 0
रामनाथ कोविंद ने कहा कि बिहारी कहा सुनकर खुशी होती है. विपश्यना पद्धति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp