बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं, बस नेतृत्व की कमी रही : मोहन यादव

101 0

भाजपा एक ऐसी पार्टी जिसमे कोई कार्यकर्ता कब पीएम, सीएम बन जाए कोई नहीं जानता : मोहन यादव

अशोक काल से है एमपी और बिहार का गहरा रिश्ता : मोहन

पटना, 18 जनवरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज यहां कहा कि बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण आज यह प्रदेश जहां था वहीं आज भी खड़ा है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि एक समय था जब देश में पांच बीमारू राज्य थे, लेकिन चार राज्य आगे निकल गए।

बिहार के एक दिवसीय निजी दौरे पर पटना पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री यादव भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार आकर ऐसा लग रहा है कि घर में ही आया हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां के कार्यकर्ताओं को ऐसा प्रशिक्षण, शिक्षण मिलता है जहां राष्ट्रभक्त के रूप में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि बिखरने के अवसर आने के बाद भी मर्यादा बनी रहती है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां छोटे छोटे कार्यकर्ता भी कब पीएम और सीएम बन जाए कोई नहीं जानता।

उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2000 -3000 साल पहले यह प्रदेश ही लोकतंत्र का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया । यही नहीं आपातकाल के दौरान भी बिहार ने संघर्ष का शंखनाद कर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि कई राज्य भले औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़े हों लेकिन उस कारखाने की दीवारें भी बिहार के लोगों के पसीने से सुगंधित होती हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के ही सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस हैं। कुल मिलाकर व्यवसाय हो या नौकरी बिहार के लोगों ने विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज का समय हो या अतीत का समय हो जब भी संकट आया है बिहार ने अपनी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण यह प्रदेश पिछड़ा रह गया। उन्होंने कहा कि यहां के समाज भी अपनी ताकत से बात रखते हैं। उन्होंने हालांकि संभावना जताते हुए कहा कि बिहार में भी अब नेतृत्व क्षमता वाला व्यक्ति आएगा और बिहार भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने बिहार के लोगों को शुभकामना देते हुए भरोसा दिया कि बिहार के विकास में मध्य प्रदेश हमेशा साथ देगा।

इससे पहले एमपी के सीएम के बिहार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका पुष्प गुच्छा और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा,सांसद रामकृपाल यादव, विधायक नंद किशोर यादव, नवल किशोर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post

अपराधी,भ्रष्टाचारी एवं वंशवादियों को सत्ता से हटाने पर ही होगी कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि–विजय कुमार सिन्हा।

Posted by - जनवरी 24, 2024 0
कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया नरेंद्र मोदी ने किया करोड़ों गरीब का सम्मान, पर उनको अपमानित करने वालों…

भाजपा की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का कांग्रेस पर हमला, टूट जाएगा कांग्रेस का अहंकार

Posted by - अप्रैल 5, 2024 0
राजद, कांग्रेस का व्यवहार महिला विरोधी : धर्मशीला गुप्ता महिलाओं के उन्नति के बिना देश की तकदीर, तस्वीर नहीं बदल…

JDU ने राज्यसभा सदस्यों को जारी किया व्हिप, क्या हरिवंश भी करेंगे इसका पालन? उपसभापति पर टिकी सबकी निगाहें

Posted by - जुलाई 29, 2023 0
संसद में अगले सप्ताह यह विधेयक लाए जाने की संभावना है। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में तबादलों और नियुक्तियों संबंधी…

मुख्यमंत्री ने बिहार विधान परिषद् के ‘सदन कोरिडोर’ का किया उद्घाटन

Posted by - दिसम्बर 13, 2022 0
पटना, 13 दिसम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद् के ‘सदन कोरिडोर’ का फीता काटकर…

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए एमओयू हुए साइन”

Posted by - जून 5, 2023 0
दरभंगा पर 78 एकड़ में और पूर्णिया पर 52.18 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण लाखों लोगों को मिलेगा इसका फायदा…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp