बिहार में राजनीतिक अस्थिरता से प्रशासनिक अराजकता- विजय सिन्हा

41 0

कुर्सी बचाने व पाने की कवायद में जुटे मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की प्रशासन पर अब कोई पकड़ नहीं, अराजकता चरम पर

जनता का भरोसा खो चुके मुख्यमंत्री कर रहे समस्या- समाधान का ढोंग

पटना, 27-01-2023

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से प्रशासनिक अराजकता की स्थिति है। मुख्यमंत्री का विकास का एजेंडा पटरी से उतर चुका है। ऐसे में न्याय के साथ विकास की बात बेमानी हो चुकी है। भ्रष्टाचारियों के सहयोग से सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री के लिए भ्रष्टाचार अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। दिन दहाड़े लूट-पाट, हत्या, छिनतई और बलात्कार की घटनाएं आम बात हो गई है। मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने व उपमुख्यमंत्री की पाने की कवायद में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है।

श्री सिन्हा ने कहा कि पूर्णिया में गणतंत्र दिवस के दिन खुलेआम पाकिस्तानी झंडा फहराया जा रहा है तो किसी महिला को बलात्कार से बचने के लिए चलती बस से छलांग लगाने के लिए विवश होना पड़ता है। मगर इन सबके बावजूद सत्ता-शीर्ष को शर्म महसूस नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रशासनिक तंत्र बालू-दारू के खेल में उलझा हुआ है। लाखों लीटर शराब की प्रतिदिन आवक के बावजूद पुलिस सौ-पचास लीटर शराब बरामद कर अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। 17 वर्षों से गृहमंत्रालय का जिम्मा सम्भाले मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था की खस्ताहाली से आंखें मूंदे हुए हैं। प्रशासन पर मुख्यमंत्री की कोई पकड़ नहीं रह गई है। खेमे में बंटे प्रशासनिक अमले की निष्ठा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के दो पाटों में बंटी हुई है।

उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान कर जनता का भरोसा खो चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपना घर (दल) तो सम्भल नहीं रहा है, बिहार की समस्या के समाधान का ढोंग कर जनता को झांसा दे रहे हैं। नैतिक बल खो चुके नीतीश कुमार से अब बिहार का भला नहीं होने वाला है।

Related Post

पटना जमीन अधिग्रहण में किसानों को नहीं मिल रहा है उचित मुआवजा बेघर व बेरोजगार होने का किसानों को सता रहा एक डर

Posted by - मई 21, 2022 0
  पटना।  संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान सीता कुमारी ने बताया सरकार ने वर्ष 2011 में हमारी जमीन…

आरसीपी ने ललन सिंह पर साधा निशाना, दाएं-बाएं ना करें:UP में गठबंधन नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार में 2025 तक काम करना है

Posted by - जनवरी 29, 2022 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP के साथ JDU का गठबंधन नहीं होने का ठीकरा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने…

बिहार को बिहार सरकार आत्मनिर्भर बनाने की जगह पंगु बनाने का काम कर रही है : – अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 27, 2022 0
पटना, 27 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के शिक्षा…

कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन को पटखनी देगी जनताः मंगल पांडेय

Posted by - नवम्बर 29, 2022 0
पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत से जीता…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp