भागलपुर लोकसभा के सैंडिस कंपाउंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभा संबोधित किया।

57 0

दिनांक:24/04/2024

भागलपुर लोकसभा के सैंडिस कंपाउंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भागलपुर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के समर्थन में चुनावी सभा में भाग लेते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की क्लस्टर प्रभारी पिंकी कुशवाहा, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ प्रीति शेखर, महापौर डॉ वसुंधरा लाल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशा प्रवीण ने 1 क्विंटल के गुलाब फूल की माला से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री का संयुक्त रूप से स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भागलपुर आगमन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को काफी उत्साहित किया है जिससे हम अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।

डॉ प्रीति ने कहा कि विशाल संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं भागलपुर शहर की जनता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को सुनने सैंडिस कंपाउंड में इकट्ठा हुई.
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचारी पार्टी है परिवारवादी पार्टी है तो दूसरी तरफ एक ऐसी पार्टी है जिन्होंने गरीब कल्याण का संकल्प लिया है एवं पिछले 10 वर्षों में जिन्होंने जनता की सभी आकांक्षाओं को पूर्ण किया है।इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 की 40 सीटें एनडीए की झोली में होगी और नरेंद्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार है तो बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है। बिहार को तरक्की के रास्ते पर अग्रसर करने का संकल्प केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार की एनडीए सरकार का है।
लोकसभा चुनाव में अजय मंडल भारी मतों से विजयी होंगे इसमें कोई शक नहीं।


Related Post

राहुल गांधी ने लालू को मुखिया बनने लायक भी नहीं छोड़ा, अध्यादेश की कॉपी फाड़ी और माफी भी नहीं मांगी : सम्राट चौधरी

Posted by - अप्रैल 20, 2024 0
खगड़िया की जनता बोली, मोदी जी हैं सबसे बढ़िया : सम्राट चौधरी भ्रष्टाचारी लालू और उनके परिवारवादी कुनबे को पहले…

संयुक्त मोर्चा के नेताओं की मांग राबिया के हत्यारों को फांसी दो:संयुक्त मोर्चा

Posted by - सितम्बर 5, 2021 0
पटना: आज दिनांक 05-09-2021 को संध्या 6 बजे संयुक्त मोर्चा के नाम से बिहार के विभिन्न राजनीतिक दल के नेता…

भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की एक दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न

Posted by - अक्टूबर 1, 2023 0
विश्वकर्मा समाज को राजनीतिक भागीदारी नहीं सत्ता चाहिए : मुकुल आनंद समस्तीपुर : स्थानीय जननायक कर्पूरी सभागार में भारतीय विश्वकर्मा…

पूर्व विधान पार्षद स्व० सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - मई 9, 2023 0
पटना, 09 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पूर्व विधान पार्षद स्व० सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शामिल…

वज्रपात के कारण होनेवाली मानव क्षति को कम करने हेतु तैयार की गई कार्य योजना की मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुति 

Posted by - मार्च 24, 2022 0
मुख्य बिन्दु : > आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp