भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

53 0

पटना:बिहार में नीतीश कुमार नीत सरकार पर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फिर से हमला बोला। भाजपा को अपने गठबंधन सहयोगी जद (यू) की उस मांग से नाराज बताया जा रहा है, जिसमें वह केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग कर रहा है। पश्चिम चंपारण से लोकसभा सदस्य जायसवाल ने एक लंबी फेसबुक पोस्ट में कहा कि बिहार को पहले से ही महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की तुलना में अधिक केंद्रीय सहायता मिल रही है, जोकि जनसंख्या के मामले में लगभग समान आकार के हैं।

पटना, बिहार में नीतीश कुमार नीत सरकार पर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फिर से हमला बोला।

भाजपा को अपने गठबंधन सहयोगी जद (यू) की उस मांग से नाराज बताया जा रहा है, जिसमें वह केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग कर रहा है।

पश्चिम चंपारण से लोकसभा सदस्य जायसवाल ने एक लंबी फेसबुक पोस्ट में कहा कि बिहार को पहले से ही महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की तुलना में अधिक केंद्रीय सहायता मिल रही है, जोकि जनसंख्या के मामले में लगभग समान आकार के हैं।

उन्होंने राज्य की कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया, जिसमें संसाधनों का पूरी तरह उपयोग नहीं किये जाने, उद्यमिता विरोधी रवैये और जनसंख्या नियंत्रण नीति को आगे बढ़ाने की अनिच्छा की ओर इशारा किया।

हालांकि, जायसवाल ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया।

भाजपा के पूर्व मुख्य सचेतक ने पिछले सप्ताह लोकसभा में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा से पार्टी के सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा उठाए गए सवालों का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया।

जद (यू) के सांसदों ने जानना चाहा था कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार हाल ही में नीति आयोग द्वारा औद्योगिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े के तौर पर पहचाने गए बिहार और अन्य राज्यों को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर ”विशेष राज्य का दर्जा” देने पर विचार करेगी।

वर्ष 2005 में सत्ता में आने के बाद से नीतीश कुमार के लिए राज्य को विशेष दर्जे की मांग एक राजनीतिक मुद्दा रही है।

Related Post

लोकसभा चुनाव को लेकर दिए CM के बयान पर बोले तेजस्वी- बिल्कुल सही…विपक्षी एकजुटता से डर गई केंद्र सरकार

Posted by - जून 15, 2023 0
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान “तय समय से पहले लोकसभा चुनाव हो सकते हैं”…

हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 15 मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - अप्रैल 16, 2023 0
पटना 16 अप्रैल 2023 हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में…

अटल जी से सुशासन का पाठ सीख नीतीश बाबू का भ्रष्टाचारियों की गोद में जा बैठना दुर्भाग्यपूर्ण – श्री विजय कुमार सिन्हा

Posted by - दिसम्बर 25, 2022 0
जहरीली शराब से या अपराधियों की गोली से मारे गये लोगों को मिलना चाहिए मुआवजा – नेता प्रतिपक्ष हस्तिनापुर के…

महर्षि वाल्मीकि से तालिबान की तुलना, हिंदू धर्म के खिलाफ ‘सड़कछाप’ भाषा,सोनिया राणा

Posted by - फ़रवरी 3, 2022 0
बागपत: मुनव्वर राना के एक बयान के बाद बागपत के भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सोनिया राणा  ने एक टिप्पणी…

नीतीश कुमार को लालू यादव बताया ने अहंकारी, कहा-तेजस्वीे ने विरोधियों की निकाली है हवा

Posted by - अक्टूबर 26, 2021 0
लालू यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्‍वी यादव ने विरोधियों का बुखार छुड़ा दिया…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp