मनोज झा के बचाव में उतरे ललन सिंह, कहा- RJD सांसद के जिस बयान पर विवाद हो रहा, वह उनका नहीं

57 0

पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि जो राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के दौरान मनोज झा ने बयान दिया वह उनका बयान नहीं था, बल्कि उन्होंने एक कविता पढ़ा था। लेकिन उसको गलत तरीके से दुष्प्रचारित किया गया। इसके लिए उन्होंने भाजपा पर आरोप मढ़ा।

‘भाजपा का काम हैं भ्रम फैलाना’
ललन सिंह ने कहा कि भाजपा का काम ही रह गया हैं भ्रम फैलाना और वह गोदी मीडिया के माध्यम से देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने वाले प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन पर भी प्रहार किया और कहा कि हमारे पार्टी में रणबीर नंदन जैसे कुछ नेता थे जो भाजपा के समर्थन में बयान देते थे और काम करते थे इसीलिए उनको पार्टी से निकाल दिया गया।

बता दें कि हाल ही में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए  मनोज झा ने एक ऐसी कविता सुना दी जिस पर बवाल हो गया। भाषण के दौरान मनोज झा ओमप्रकाश वाल्मीकि की लिखी कविता ठाकुर का कुआं पढ़ रहे थे और अप्रत्यक्ष रूप से ठाकुरों पर निशाना साध रहे थे। दरअसल, 21 सितंबर को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटा की मांग करते हुए मनोज ने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद से घर में विरोध के सुर उठने लगे हैं।

Related Post

महिलाओं का यौन उत्पीड़न समाज के लिए एक कोढ़ हैः ममतामयी प्रियदर्शनी

Posted by - दिसम्बर 9, 2023 0
दिल्लीः जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली, द्वारा “महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम-2013” की दसवीं वर्षगाँठ पर…

जनहित की भावनाओं का तिरस्कार कर पीएम, सीएम बनने में लगे हैं महागठबंधन के नेता: विजय सिन्हा

Posted by - अक्टूबर 6, 2022 0
स्वार्थ, महत्वकांक्षा व अहंकार के कारण बढ़ी प्रशासनिक अराजकता: विजय सिन्हा पटना, 6 अक्टूबर 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के…

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बिहार दौरे के क्रम में पटना से गया के लिए रवाना, हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी गई

Posted by - अक्टूबर 20, 2023 0
पटना, 20 अक्टूबर 2023 :- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से आज…

बेलगाम स्कॉर्पियो की चपेट में आया अधेड़, हुई मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

Posted by - जून 29, 2021 0
राजधानी पटना में शुक्रवार की अहले सुबह एक स्कॉर्पियो की चपेट में अधेड़ आ गया. जिसके बाद उसकी मौके पर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp