महागठबंधन ने विधान परिषद चुनाव के 21 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी, 20 पर आरजेडी तो 1 सीट पर सीपीआई

70 0

राष्ट्रीय जनता दल  (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। जारी की गई सूची में 20 उम्मीदवार राजद के हैं जबकि एक भागलपुर सीट सीपीआई को दी गई है। 

जगदानंद सिंह ने कहा कि महागठबंधन में सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। पूर्णिया, समस्तीपुर और नवादा के उम्मीदवार की घोषणा एक-दो दिनों में कर दी जायेगी।  उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार से आजिज है लोग। सरकार के संरक्षण में माफिया और अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सरकार इस भ्रष्टाचार को मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों पर थोपा रही है। जनता का विद्रोह स्पष्ट रूप से एनडीए के खिलाफ है। दो नम्बर के पैसा का जुगाड़ पार्टी के फंड के लिए किया गया है। आखिर कैसे 100 करोड़ पार्टी कोष में पहुंच गया। इसमें बालू माफिया, ग्रामीण विकास की योजना की राशि, शराबबंदी के नाम पर माफियाओं द्वारा लूटी गई राशि है। 

उम्मीदवारों की सूची

– पटना से कार्तिकेय कुमार
– भोजपुर-बक्सर से अनिल सम्राट
– गया से रिंकू यादव
– नालंदा से बीरन यादव
– रोहतास-कैमूर से श्री कृष्ण सिंह
– औरंगाबाद से अनुज सिंह
– सारण से सुधांशु रंजन पांडेय
– सीवान से विनोद जायसवाल 
– दरभंगा से उदय शंकर यादव 
– पूर्वी चंपारण से बबलू देव 
–  पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार
– मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह
– वैशाली से सुबोध राय
– सीतामढ़ी से कब्बू खीरहर
– मुंगेर-जमुई-लखीसराय से अजय सिंह 
– कटिहार से कुंदन सिंह 
– सहरसा-मधेपुरा से डॉक्टर अजय सिंह
– मधुबनी से मेराज आलम
– गोपालगंज से दिलीप सिंह 
– बेगूसराय-खगड़िया से मनोहर यादव 
– भागलपुर सीट संजय यादव (सीपीआई) 

Related Post

नीतीश के सुशासन राज में बिहार के जन-जन तक पहुंचा विकास: सागरिका चौधरी

Posted by - फ़रवरी 7, 2022 0
पटना :नीतीश के सुशासन राज में बिहार के जन-जन तक पहुंचा विकास| यह वक्तव्य देते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू)…

सात निश्चय योजना पार्ट-1 में हुई व्यापक भ्रष्टाचार की समीक्षा कर पदाधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं- विजय सिन्हा

Posted by - मई 30, 2023 0
पानी से पैसा उगाही की नई-नई तरकीब अपनाती है बिहार सरकार- विजय सिन्हा सात निश्चय योजना पार्ट-2 लूट की छूट…

नीतीश जी…आपको लालू कितना कुटवाये थे याद है न?, CM नीतीश के बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार

Posted by - अक्टूबर 11, 2023 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के साथ-साथ जब उनके पिता शकुनी चौधरी पर भी हमला बोल दिया…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp