महादलित महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर नीतीश-तेजस्वी चुप क्यों, नित्यानंद का सवाल

36 0

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने पिछले दिनों बिहार में महादलित समाज की महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव..

पटनाः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने पिछले दिनों बिहार में महादलित समाज की महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इतने गंभीर मामले पर भी चुप क्यों हैं।

नित्यानंद राय ने बुधवार को यहां कहा कि यदि आज बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू)और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की मिली जुली घमंडिया सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। राज्य में इस तरह की अमानवीय घटनाएं आए दिन हो रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार में महादलित समाज की महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया और उसे पेशाब पिलाने जैसा घृणित एवं अमानवीय कृत्य किया गया। इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री कुमार और उपमुख्यमंत्री यादव आंख और मुंह पर पट्टी बांधकर चुप्पी साधे हुए हैं। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है क्योंकि बिहार सरकार ही उन्हें बचा रही है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों का निरीक्षण किया

Posted by - नवम्बर 3, 2021 0
पटना 03 नवम्बर 2021 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चार दिवसीय सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर गंगा…

मुख्यमंत्री ने धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये निर्देश

Posted by - जनवरी 16, 2023 0
• पैक्सों को अधिप्राप्ति प्रक्रिया में राज्य खाद्य निगम द्वारा सी०एम०आर० (चावल) के भुगतान के साथ दो माह का ब्याज…

छात्र जद (यू)अध्यक्ष नीतीश पटेल मिले प्रो रणबीर नन्दन से,लिया आशीर्वाद

Posted by - फ़रवरी 8, 2022 0
पटना: छात्र जद(यू)के नवनियुक्त अध्यक्ष नीतीश पटेल ने पूर्व विधान पार्षद एवं जद(यू)के प्रदेश प्रवक्ता प्रो.रणबीर नंदन से मिलकर आशीर्वाद…

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में सारण जिले में विकास योजनाओं का लिया जायजा, समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Posted by - जनवरी 9, 2023 0
पटना, 09 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में सारण जिले में विभिन्न…

गृहस्थ जीवन रहकर साधना का संदेश देता रामाश्रम सत्संग : आलोक भैया                                  

Posted by - मई 31, 2022 0
पटना/31मई 2022 ।। रामाश्रम सत्संग मथुरा के प्रमुख आचार्य आलोक कुमार उर्फ आलोक भैया मंगलवार को जदयू के पूर्व विधान…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp