मुख्यमंत्री को विकास आयुक्त ने ‘बिहार का पुरातात्विक एटलस’ पुस्तक भेंट की

71 0

पटना, 18 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह ने बिहार विरासत विकास समिति, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘बिहार का पुरातात्विक एटलस (अंग्रेजी और हिन्दी संस्करण) भेंट की। बिहार का पुरातात्विक एटलस के लेखक विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह हैं, जिसका सम्पादन एक सम्पादक मंडल द्वारा किया गया है। यह पुस्तक 400 पृष्ठों का है, जिसमें 802 उच्च गुणवत्ता युक्त छायाचित्र और 21 मानचित्र शामिल हैं। एटलस प्रदर्शित सभी मानचित्र सर्वे ऑफ इण्डिया, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हैं।

‘बिहार का पुरातात्विक एटलस’ (Archaeological Atlas of Bihar) राज्य में पुरातात्विक धरोहर संबंधी प्रकाशन के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयास है। बिहार की पुरातात्विक धरोहर जो बहु-स्तरीय एवं बहु-आयामी है, को समझ पाना एक दुरूह कार्य रहा है। बहुरंगी मानचित्र इस तरह से तैयार किए गए हैं कि विभिन्न काल खण्डों में बनती – बिगड़ती संस्कृतियों और सभ्यताओं के परिवर्तन क्रम को आसानी से समझा जा सकता है।

इस पुस्तक को मुख्य तौर पर तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है- संघ संरक्षित पुरास्थल, राज्य संरक्षित पुरास्थल एवं अन्य ऐसे स्थल जो सुरक्षित घोषित नहीं किये गए हैं। अन्य श्रेणी के पुरास्थलों / स्मारकों के विवरणों को आधुनिक पशासनिक प्रमण्डलों की इकाइयों के अन्तर्गत रखा गया है। इसके साथ ही पुरास्थलों / स्मारकों को उनके कालानुक्रम के अनुसार भी चिह्नित कर मानचित्रों में दर्शाया गया है। इस पुस्तक से बिहार के दीर्घकालीन, व्यापक एवं जटिल धरोहर के संबंध में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

Related Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत्-शत् नमन, स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में अर्पित की गई मौन श्रद्धांजलि

Posted by - जनवरी 30, 2024 0
पटना , 30 जनवरी 2024 :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में…

मुख्यमंत्री ने पान/स्वांशी समाज के प्रतिनिधि मंडल से की शिष्टाचार मुलाकात

Posted by - सितम्बर 20, 2021 0
पटना, 20 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में पान/स्वांशी समाज के प्रतिनिधिमंडल से…

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में दरभंगा जिले में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Posted by - जनवरी 12, 2023 0
पटना, 12 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में दरभंगा जिले में विभिन्न…

मुख्यमंत्री ने जदयू नेता संजय मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - फ़रवरी 5, 2024 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जदयू नेता संजय मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp