मुख्यमंत्री ने कोविड टीकाकरण महाअभियान की सफलता पर बिहारवासियों को दी बधाई

38 0

कोविड टीकाकरण महाअभियान के अंतिम ऑकड़ों के अनुसार

बिहार पूरे देश में रहा प्रथम स्थान पर

पटना, 18 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत बिहार में रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए बिहारवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 33 लाख 9 हजार 685 लोगों का टीकाकरण कर बिहार ने एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में चलाये गये कोविड टीकाकरण महाअभियान में बिहार प्रथम स्थान पर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत बिहार में 17 सितंबर को 30 लाख टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन बिहार ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 33 लाख 9 हजार 685 लोगों का टीकाकरण किया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए बिहारवासियों एवं खासकर स्वास्थ्य विभाग को बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इसी मनोयोग के साथ निरंतर काम करता रहेगा।

Related Post

बिहार केसरी स्व० डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई

Posted by - अक्टूबर 21, 2021 0
पटना, 21 अक्टूबर 2021 :- बिहार केसरी स्व० डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह…

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही मोदी जी के विकसित भारत का सपना होगा साकार : विजय सिन्हा

Posted by - मार्च 4, 2024 0
पटना, 4 मार्च। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की घोषित चार जातियों…

मुख्यमंत्री बख्तियारपुर के श्री वेंकटेश्वरनाथ ठाकुरबाड़ी (बड़ी ठाकुरबाडी) एवं श्री राधेकृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हुये शामिल

Posted by - अगस्त 23, 2022 0
पटना, 23 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर के श्री वेंकटेश्वरनाथ ठाकुरबाड़ी (बड़ी ठाकुरबाड़ी) एवं श्री राधेकृष्ण मंदिर…

RJD MLC को सरकार ने बना दिया BJP का नेता! सुनील सिंह ने जताई आपत्ति, कहा- यह ऊपर से साहब जी का ही आदेश

Posted by - अगस्त 12, 2023 0
इसे लेकर सुनील सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp