मुख्यमंत्री ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की

63 0

पटना, 04 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की तथा अकीदत के फूल पेश किये।
इस अवसर पर इमाम मौलाना अजमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल. भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की। दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के प्रबंधन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो० इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो० अफजल अब्बास, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेजर इकबाल हैदर खान, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के सचिव मो0 तहसीन नदीम, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक,राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अकीदतमंद उपस्थित थे।

Related Post

राज्य के 06 जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - जुलाई 28, 2022 0
मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश | पटना, 28 जुलाई…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में बक्सर जिले की जीविका दीदियों के साथ किया संवाद

Posted by - जनवरी 18, 2023 0
पटना, 18 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के क्रम में बक्सर जिले की जीविका दीदियों…

मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

Posted by - मार्च 6, 2022 0
पटना, 08 मार्च 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मधेपुरा स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल…

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted by - अप्रैल 5, 2022 0
पटना, 05 अप्रैल 2022 :- आज पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय…

मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - मई 4, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp