मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

67 0

पटना, 04 दिसम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विनोद दुआ ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। भारत सरकार ने वर्ष 2008 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

बिहार के राज्यपाल फागु चौहान, CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं

Posted by - जनवरी 1, 2022 0
नए साल 2022 की शुरुआत हो गयी है। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

हंगामेदार रहा बजट सत्र का पहला दिन, विपक्ष के नेताओं ने राज्यपाल के अभिभाषण का किया विरोध

Posted by - फ़रवरी 25, 2022 0
कांग्रेस विधायकों ने समस्तीपुर में हुए जेडीयू कार्यकर्ता की हत्या को लेकर भी प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने…

श्रीराम मंदिर का समर्थन करने पर भाजपा के मीडिया प्रभारी को मिली नतीजा भुगतने की धमकी

Posted by - जनवरी 14, 2024 0
मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई शिकायत, कानूनी कार्रवाई की मांग पटना, 14.01.2024 भाजपा के मीडिया…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp