मोदी जी की सरकार ही देश का सम्पूर्ण विकास कर सकती है, बाकी दल सिर्फ खोखले वादा करते हैं : सम्राट चौधरी

48 0

बिहार में जंगलराज लाने वाले एनडीए सरकार के कार्यों की क्रेडिट लेने में लगे हैं : सम्राट चौधरी

पटना, 16 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुपौल से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार श्री दिलेश्वर कामत जी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। नामांकन के बाद आयोजित आशीर्वाद सभा में उन्होंने जहां मोदी सरकार के विकास कार्यों को गिनाया वहीं विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में नीतीश कुमार जी की सरकार ही बिहार का सम्पूर्ण विकास कर सकती है, शेष दल सिर्फ खोखले वादा करते हैं।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि राजद की स्थिति है कि आज एनडीए सरकार में कराए गए कार्यों की ही क्रेडिट लेकर वोट मांगने निकल रहे है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद से भलीभांति परिचित है। राजद की पहचान ही जंगलराज और भ्रष्टाचार रही है। बिहार की जनता कभी नहीं चाहेगी कि बिहार में फिर वह दौर आए।

सुपौल के लोगों को एनडीए प्रत्याशी के “विजय श्री” का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भारत विकसित होगा तो बिहार भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए मोदी जी जरूरी है, इस कारण एक एक वोट एनडीए को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज देश का डंका दुनिया में बज रहा है। यह मोदी जी का ही कमाल है कि दुनिया में देश की पूछ बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज सभी भ्रष्टाचार करने वाले एक होकर अपने भ्रष्टाचार पर परदा डालने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन देश की जनता मोदी जी के साथ है।

Related Post

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने अंचिता शेउली को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Posted by - अगस्त 1, 2022 0
पटना, 01 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अपील, मोदी जी को वोट करें और देश को श्रेष्ठ बनाएं

Posted by - अप्रैल 21, 2024 0
यह चुनाव ‘देश प्रथम’ और ‘परिवार प्रथम’ की सोच रखने वालों के बीच : सम्राट चौधरी पटना, 21 अप्रैल। भाजपा…

G-20: INDIA गठबंधन के इन बड़े नेताओं के साथ अंबानी-अडानी को भी मिला G20 के डिनर का न्योता

Posted by - सितम्बर 8, 2023 0
9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी को भव्य रूप से सजाया गया…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp