लालू प्रसाद भ्रष्टाचार के प्रतीक, पूरा परिवार भ्रष्टाचारी- सम्राट

76 0
  • पिछली बार राजद का तो इस बार पूरे इंडी गठबंधन का बिहार में नहीं खुलेगा खाता
  • विवेकानंद जयंती पर पटना में युवा समागम का आयोजन, प्रचार रथ हुआ रवाना

पटना,09-01-2024

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मिलर हाई स्कूल के प्रांगण से आयोजित युवा समागम स्थल से प्रचार रथ को रवाना करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद भ्रष्टाचार के प्रतीक है और उनका परिवार भ्रष्टाचारी है। 1996 से लालू प्रसाद और उनका पूरा परिवार ईडी और सीबीआई को झेल रहा है। यह परिवार आदतन भ्रष्टाचारी है। मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद ने चारा घोटाला किया , जिसके कई मामले में आज वे सजायफ्ता है। जब वे रेलमंत्री थे तो रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हथिया कर घोटाला किया।

श्री चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार पिछले लोकसभा चुनाव में राजद का खाता नहीं खुल पाया था, उसी तरह से इस बार इंडी गठबंधन में शामिल दलों का बिहार में खाता नहीं खुलने वाला है। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि विवेकानंद जयंती के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा समागम का आयोजन किया गया है, इसमें पूरे प्रदेश से हजारों युवा शामिल होंगे। भाजयुमो की ओर से इसकी व्यापक तैयारी की गई है। प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी के साथ सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक नितिन नवीन, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा आदि प्रमुख थे।

Related Post

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन-दानिश इकबाललोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन-दानिश इकबाल

Posted by - मार्च 1, 2024 0
सभी लोकसभा क्षेत्रों में होगा कार्यशाला काआयोजन,प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लेंगे भाग पटना, 01.03.2024भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल…

मुख्यमंत्री ने बाढ़ लोकसभा (पुराना) क्षेत्र के अन्तर्गत फतुहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पुराने साथियों से की मुलाकात

Posted by - मार्च 26, 2022 0
पटना, 25 मार्च 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ लोकसभा (पुराना) क्षेत्र के अन्तर्गत फतुहा विधानसभा क्षेत्र का…

नीमा गांव पहुँच पूर्व विधायक चितरंजन कुमार से मिल केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - जून 10, 2022 0
पटना, 10 जून 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp