लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले सीएम का दिल्ली दौरा के दौरान प्रधानमंत्री से की मुलाकात

53 0

सीएम नीतीश कुमार 2 दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं। आज सुबह करीब 11 बजे वे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने पीएम से करीब 30 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के दौरान मतगणना समेत आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई थी। लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी क्योंकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था कि नीतीश कुमार का मन एनडीए में नहीं लग रहा है। ऐसे में रिजल्ट से पहले जैसे ही नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे तो सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

मुख्यमंत्री आज शाम 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। आज मुख्यमंत्री एनडीए के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मिल सकते हैं। नीतीश कुमार इस दौरान 4 जून को आने वाले परिणाम पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार की कई विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। सोमवार की शाम वापस पटना लौट आएंगे।

Related Post

बिहार में उद्योग के नाम पर सिर्फ दो ही उद्योग फल फूल रहा है एक दो नंबर के दारू का और दूसरा अवैध बालू का अरविन्द सिंह

Posted by - जनवरी 12, 2024 0
[13:27, 12/01/2024] Arvind Kumar Singh: पटना, 12 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा…

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बिहार दौरे के क्रम में पटना से गया के लिए रवाना, हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी गई

Posted by - अक्टूबर 20, 2023 0
पटना, 20 अक्टूबर 2023 :- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से आज…

मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी

Posted by - अप्रैल 10, 2024 0
पटना 10 अप्रैल 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों…

इंडी गठबंधन के लोग किसान और दलित विरोधी” मिमिक्री विवाद पर बोले सम्राट चौधरी

Posted by - दिसम्बर 21, 2023 0
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं…

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का सम्मान देश में चल रही गैर कांग्रेसवाद नीति और समाजवाद का सम्मान : भीम सिहं

Posted by - मार्च 30, 2024 0
कांग्रेस में भारत रत्न का सम्मान देने वाले, खुद ही लेते रहे सम्मान : भीम सिंह पिछड़े के बेटे ने…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp