लोकसभा में चिराग ने उठाया बिहार की कानून-व्यवस्था का मुद्दा, कहा- आपराधिक घटनाओं की CBI जांच हो

57 0

चिराग पासवान ने शून्यकाल में अपनी बात रखते हुए दावा किया कि बिहार में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार खामोश है। पासवान ने कहा, ‘‘एक सांसद होने के कारण संघीय ढांचे को समझता हूं। कानून-व्यवस्था राज्य.
नई दिल्ली/पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने शुक्रवार को बिहार की कानून-व्यवस्था का मुद्दा लोकसभा में उठाया और कहा कि केंद्र सरकार को राज्य की आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करानी चाहिए।

चिराग पासवान ने शून्यकाल में अपनी बात रखते हुए दावा किया कि बिहार में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार खामोश है। पासवान ने कहा, ‘‘एक सांसद होने के कारण संघीय ढांचे को समझता हूं। कानून-व्यवस्था राज्य सरकार के तहत आती है। बिहार में आपराधिक गतिविधियां और आपराधिक घटनाएं बढ़ जाएं जो संसद खामोश नहीं रह सकती।” उन्होंने कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया, ‘‘बिहार में हर वर्ग परेशान है। लेकिन अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है।”

जमुई से लोकसभा सदस्य ने कहा कि बिहार के लोगों में आक्रोश है, लेकिन राज्य सरकार खामोश है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि केंद्र सरकार कार्रवाई करे और इन मामलों में सीबीआई जांच हो।” भाजपा के कुछ सांसद भी उनकी बात का समर्थन करते नजर आए।

Related Post

विपक्षी एकता की बैठक में नेताओं के उदास और भयभीत चेहरें भविष्य की विफलता के संकेत- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जून 23, 2023 0
व्यक्तिगत स्वार्थ और महात्वकांक्षा के कारण ही नीतीश कुमार द्वारा बैठक की कवायद, परिवारवादी एवं भ्रष्ट्राचारियों में मोदी के नाम…

अब किसानों के साथ सरकार की धोखाधड़ी, धान बेचने वाले किसानों का हो शीघ्र भुगतान  – विजय कुमार सिन्हा

Posted by - नवम्बर 21, 2022 0
नमी के नाम पर किसानों को किया जा रहा परेशान,सरकार के निर्देश की धज्जियां उड़ी  – विजय कुमार सिन्हा बिहार…

कुढ़नी के मतदाता नरेन्द्र मोदी के विकास के काम और उनके नाम पर मोहर लगायेगी- प्रिंस राज पासवान

Posted by - दिसम्बर 1, 2022 0
भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता की जीत सुनिश्चित- प्रिंस राज पासवान। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व समस्तीपुर सांसद…

ललन सिंह बोले- साम-दाम, दंड व भेद की नीति अपना रही भाजपा, लोकतंत्र खत्‍म कर सत्‍ता पर काबिज रहना है मकसद

Posted by - मई 21, 2023 0
पटना : साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक ओर जहां भाजपा नेता…

हर घर तिरंगा अभियान से एक भारत श्रेष्ठ भारत को बल देने का काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी – अरविन्द सिंह

Posted by - अगस्त 4, 2022 0
पटना, 4 : अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मा प्रधानमंत्री…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp