लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ बिहार, लोगों में दिख रहा भारी उत्साह; पुलिस प्रशासन भी अलर्ट

77 0

छठ की छटा आज पूरी राजधानी में छाई हुई है। घर से लेकर घाट तक, गलियों से लेकर सड़कों तक… हर तरफ आकर्षक सजावट दिख रही है। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। पटना प्रशासन ने भक्तों की सुविधा और सूचना तक आसान पहुंच के लिए गुरुवार को छठ पूजामोबाइल एप्लिकेशन..

पटनाः लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है और लोगों में उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के लोग आज अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे, जिसके लिए जहां साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं छठ व्रतियों में उत्साह और रौनक देखते ही बन रही है। 

घर-घर में गूंजने लगे छठ के गीत
छठ की छटा आज पूरी राजधानी में छाई हुई है। घर से लेकर घाट तक, गलियों से लेकर सड़कों तक… हर तरफ आकर्षक सजावट दिख रही है। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। पटना प्रशासन ने भक्तों की सुविधा और सूचना तक आसान पहुंच के लिए गुरुवार को ‘छठ पूजा’ मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के घर-घर में छठ के गीत गूंजने लगे हैं। ‘‘केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय, आदित लिहो मोर अरगिया., दरस देखाव ए दीनानाथ., उगी है सुरुजदेव., हे छठी मइयातोहर महिमा अपार., कांच ही बास के बहंगिया बहंगी लचकत जाय….., गीत सुनने को मिल रहे हैं।” 

छठ घाट पर किए गए पुख्ता चिकित्सीय इंतजाम
राज्य सरकार ने हर छठ घाट पर सुरक्षा तय करने के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया है। प्रमुख घाटों पर गोताखोरों के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, जिससे किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो। राजधानी में गंगा घाटों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। खासकर, किसी भी तरह की कोई भगदड़ न मचे, इसका ख्याल रखने की पूरी कोशिश जिला प्रशासन कर रहा है। पटना नगर निगम की ओर से शहर के पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों पर बने तालाबों में गंगाजल डाला जा रहा है। गंगाजल अस्थायी और स्थायी दोनों प्रकार की तालाबों में नि:शुल्क डाला जा रहा है। छठ घाट पर पुख्ता चिकित्सीय इंतजाम किए गए हैं। आपात परिस्थिति में एंबुलेस की मदद ली जा सकती है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण,

Posted by - फ़रवरी 16, 2024 0
निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश पटना, 16 फरवरी 2024 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज…

CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में पलीता लगाने वाले कर्मियों के वेतन पर रोक, BDO से मांगा गया स्पष्टीकरण

Posted by - मार्च 27, 2022 0
अधिकारी की मानें तो लगातार चौथी बार बैठक करने और सख्त निर्देश देने के बाद भी कर्मियों का परफॉर्मेंस नगण्य…

बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Posted by - अप्रैल 21, 2022 0
पुलिस की सक्रियता के कारण पहले की तुलना में अपराध में काफी कमी आई है। एक लाख की आबादी पर…

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted by - मार्च 23, 2023 0
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया। उनकी अमर कुर्बानियों को यादकर उन्हें…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp