विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए CM का बदला अंदाज,​मीडिया ने पूछा सवाल तो नीतीश कुमार ने किया “दण्डवत प्रणाम

138 0

पटना: 5 दिनों तक चले बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के विवादित बयान ने बिहार सहित पूरे देश की राजनीति को गर्म कर दिया। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के प्रति अपशब्द भाषा का प्रयोग किया था, उसके बाद मुख्यमंत्री की चारों ओर आलोचना हो रही थी। वहीं, अब सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से दूरी बना ली हैं।

PunjabKesari

सीएम नीतीश ने मीडिया से बनाई दूरी
दरअसल, 7 नवंबर 2023 को आरक्षण बिल पेश किए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोलने के लिए खड़े हुए थे, मगर वह बोलते-बोलते जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं पर ऐसी बातों को बोल गए, जिसके बाद मुख्यमंत्री की चारों ओर आलोचना होने लगी। इतना ही नहीं जैसे ही नीतीश कुमार द्वारा इन शब्दों का प्रयोग किया गया, उसके बाद से वह सोशल मीडिया सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया की सुर्खियां बन गए। बयान देने के ठीक दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान मंडल मानसून सत्र में इसके लिए माफी भी मांगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यही नहीं रुके उन्होंने एक बार फिर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को  सदन में तू तड़ाक करते हुए डांटने की कोशिश की। इसके बाद यह खबर भी मीडिया की सुर्खियों में बना रहा।मुख्यमंत्री द्वारा लगातार विवादित बयान देने का सिलसिला यूं ही जारी था, जिसका जिम्मेदार मुख्यमंत्री अब मीडिया को मान रहे हैं और उन्होंने हर सरकारी प्रोग्राम में मीडिया की एंट्री को बंद कर दिया हैं। साथ ही साथ उन्होंने मीडिया से दूरी भी बना ली है।

PunjabKesari

मीडिया ने पूछा सवाल तो CM ने किया “दण्डवत प्रणाम”
वहीं, आज पूरा देश भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती मना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की राजधानी पटना के बेली रोड स्थित नेहरू पार्क में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन एवं पुष्पांजलि करने पहुंचे थे। पुष्पांजलि के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वापस अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आए, वहां मौजूद तमाम मीडिया कर्मियों ने नीतीश कुमार से बात करने की कोशिश की। मगर बिहार के मुख्यमंत्री मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखना ही उचित समझ रहे हैं और उन्होंने मीडिया कर्मियों को झुक कर प्रणाम करते हुए दूरी बनाए रखी और बिना एक शब्द बोले वहां से वापस चले गए।

Related Post

तीसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Posted by - जुलाई 24, 2023 0
Sawan 2023: उत्तर बिहार के बाबा धाम कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में तीसरी सोमवारी पर करीब 1…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - जनवरी 11, 2023 0
पटना, 11 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले में विभिन्न विभागों…

मुख्यमंत्री ने राज्य स्वास्थ्य समिति के नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन का किया उद्घाटन

Posted by - अप्रैल 7, 2023 0
पटना, 07 अप्रैल 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना के शेखपुरा में राज्य स्वास्थ्य समिति के नवनिर्मित…



2005 से पहले बिहार में सरकार संरक्षित अपराधियों का तांडव था, आज नीतीश सरकार में अमन-चैन है- उमेश सिंह कुशवाहा

Posted by - अप्रैल 3, 2024 0
विपक्षी दलों का एकमात्र उद्देश्य जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपने खजाने भरना है- उमेश सिंह कुशवाहा03 अप्रैल 2024…

मुख्यमंत्री ने जल – जीवन – हरियाली दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Posted by - जनवरी 3, 2023 0
• जल संरक्षित रहेगा और हरियाली रहेगा तभी जीवन सुरक्षित रहेगा – मुख्यमंत्री पटना, 03 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp