शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की हत्या, हाथों की मेहंदी उतरने से पहले विधवा हुई नव विवाहिता

34 0

बिहार में अपराधी आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी- बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी।

गया: बिहार में अपराधी आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। वह औरंगाबाद से दुल्हन लेकर आया था। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, आज यानी गुरुवार की सुबह अशोक यादव का शव गुनेरी पंचायत के नहर के किनारे फेंका हुआ मिला। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद यादव भी पहुंचे। डॉग स्कवायड की टीम को भी बुलाया गया हैं। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Post

रविशंकर पहुंचे कोरोना वार्ड, मरीजों से पूछा-दवा और खाना मिल रहा या नहीं, डाॅक्टर देखने आते हैं या नहीं?

Posted by - जनवरी 17, 2022 0
केंद्रीय मंत्री ने पीएमसीएच, एनएमसीएच व पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का लिया जायजा केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर…

बिहार: विधानसभा से पास हुआ शराबबंदी संशोधन विधेयक, जानिए क्या है प्रावधान

Posted by - मार्च 30, 2022 0
संशोधन के तहत पहली बार शराब पीते पकड़े जाने पर जुर्माना जमा करने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट से जमानत मिलने…

फुलवारी शरीफ मामला: PFI लीडर के घर कटिहार में NIA की छापेमारी, महबूब आलम नदवी के भाई को अपने साथ ले गई टीम

Posted by - मई 31, 2023 0
NIA Raid: बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर पीएफआई से जुड़े महबूब आलम…

विधानसभा भंग कर जनादेश प्राप्त करने के बाद रोजगार सृजन कर दिखाएं नीतीश : विजय सिन्हा

Posted by - अक्टूबर 22, 2022 0
एनडीए काल में चयनित कर्मचारियों को नियुक्त पत्र बांटकर सरकार बजवा रही तालियां: विजय सिन्हा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर…

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

Posted by - जुलाई 26, 2022 0
पटना, 26 जुलाई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। मुख्यमंत्री पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp