संतोष सुमन के इस्तीफे पर RJD ने कहा- पद से इस्तीफा देना झटका नहीं…कैबिनेट में नहीं रहने का फैसला उनका

36 0

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मांझी 2015 में महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ चुनाव लड़े, सब लोगों ने देखा, लेकिन यह भी उन्हीं का फैसला था। उसके बाद राजद में आए सुमन जी एमएलसी बने ये भी उन्हीं का फैसला था। फिर एनडीए में गए ये भी उन्हीं का फैसला था।

पटनाः जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे और बिहार सरकार में एसटी/एससी कल्याण मंत्री संतोष सुमन (Santosh Suman) के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सियासत तेज हो गई है। संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। कैबिनेट में नहीं रहने का फैसला उनका है। जीतन राम मांझी जी ने कसम खाई थी कि हम नीतीश जी को नहीं छोड़ेंगे वह उनके ही फैसले थे।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मांझी 2015 में महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ चुनाव लड़े, सब लोगों ने देखा, लेकिन यह भी उन्हीं का फैसला था। उसके बाद राजद में आए सुमन जी एमएलसी बने ये भी उन्हीं का फैसला था। फिर एनडीए में गए ये भी उन्हीं का फैसला था। इस बार महागठबंधन बना उसमें वह शामिल हुए यह भी उन्हीं का फैसला था। सबसे बड़ी बात जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री थे और वह मंदिर में गए और मंदिर को जिन लोगों ने धोया अब उन्हीं जमात के साथ जाएंगे, यह भी उन्हीं का फैसला होगा।

बता दें कि बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से मंगलवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) ने यहां इसकी घोषणा की। संतोष सुमन एचएएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिसकी स्थापना उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की थी। सरकार ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Related Post

राज्य में हस्तशिल्प के विकास पर पटना में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Posted by - मार्च 23, 2024 0
बिहार सरकार के उद्‌द्योग मंत्रालय तथा वस्त्र मंत्रालय केन्द्र सरकार के अन्तर्गत हस्तशिल्प विकास आयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में उपेन्द्र…

मुख्यमंत्री ने देश के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - नवम्बर 8, 2022 0
पटना, 08 नवम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज देश के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन…

डॉ आर के चौधरी, पूर्व विधायक रामानन्द राम ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामा ‘कमल’, भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता

Posted by - अप्रैल 8, 2024 0
राजद का आरक्षण पत्नी, बेटा, बेटी को : सम्राट चौधरी भाजपा का कार्यकर्ता पद के लिए पैर नहीं पकड़ता :…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp