संवैधानिक संस्थाओं का अपमान दुभाग्यपूर्ण- विजय सिन्हा

58 0

राजद के है तीन जमाई- आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी . विजय सिन्हा

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने  बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,  राजद के अन्य नेताओं एवं जदयू के नेताओं द्वारा बार-बार संवैधानिक संस्थाओं सीबीआई, ई डी, और आई टी पर आरोप लगाकर उनके विरूद्ध अभद्र भाषा का उपयोग पर कहा है कि राजद ने वर्षों से अपराध, और भ्रष्टाचार को बिहार में बढ़ावा देकर आतंक का राज्य स्थापित कर दिया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राजद के है तीन जमाई- आतंकवादी अपराधी और भ्रष्टाचारी। इन्हीं तीनो को खोजने भारत माता के तीन सपूत  सी.बी.आई, ईडी और आई टी को घर मे घूस कर पकड़ने जाना पड़ता है। ऐसे लोगों से किसी को सहानभुति नही रखनी चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि जदयू के साथ राजद की सत्ता में वापसी के बाद से बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है।

हत्या,लूट और डकैती अब आम बात हो गई है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि राजद सुप्रीमो स्वयं सजायाफ्ता है और जेल से निकलने के बाद बेल पर है। उपमुख्यमंत्री सहित परिवार के अनेक लोग पर जांच एजेंसियों द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। यह सभी बेल पर चल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद अपराधी एवं भ्रष्टाचारी को प्रोत्साहन देने में लगे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश कुमार राजद के साथ मिलकर राज्य को अपराध एवं भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेल रहे हैं। राज्य में अधिकारीगण निरंकुश हो गये है और जनता का काम बिना घूस दिए नहीं हो रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि यदि राजद एवं जदयू में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो इन्हें संविधानिक संस्थानों को  अपमानित करने से बचना चाहिए|

Related Post

बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य में बालू की बोरे के जगह मिट्टी के बोरे का उपयोग ने खोली सरकार की पोल——-विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जुलाई 2, 2023 0
सरकार की सभी योजनायें चढ़ी भरस्टाचार की भेंट, योजनाओं की देखभाल और निगरानी में सरकार रही बिफल, विभागों में पारदर्शिता…

बेउर जेल से मोकामा उपचुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे अनंत सिंह”, BJP ने लगाया आरोप

Posted by - अक्टूबर 27, 2022 0
भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और आरोप लगाया…

हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 15 मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - अप्रैल 16, 2023 0
पटना 16 अप्रैल 2023 हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में…

वामदलों द्वारा शिक्षक भर्ती नियमाबली की आलोचना मात्र दिखाबा–विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जुलाई 6, 2023 0
महागठबंधन के सहयोगी दल चाहें तो शिक्षक भर्ती नियमावली में वदलाव सम्भव, राजद के पास शिक्षा विभाग, फिर क्यों नहीं…

नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार का हुआ है उन्नत विकास- मुख्तार अली

Posted by - फ़रवरी 7, 2022 0
रिपोर्ट:  (सिद्धार्थ मिश्रा) पटना:भारत हो दुनिया हो या भारत का कोई भी राज्य अब सभी जगह से कोरोना अपने पैर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp