सदन में उद्योग मंत्री ने माना – बिहार से निवेशकों का हो रहा पलायन, विजय सिन्हा बोले – राज्य में बढ़ते अपराध ने निवेशकों का भरोसा तोड़ा, ये दुर्भाग्यपूर्ण।

41 0

निवेशकों को सरकार सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करे – विजय सिन्हा।

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार के उद्योग मंत्री के द्वारा चालू बजट सत्र में जिस तरह स्वीकारा गया कि बिहार से निवेशक पलायन कर रहे हैं, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर विषय है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महागठंबधन की सरकार में अपराध उद्योग फल फूल रहा है और असली उद्योग हाशिए पर चला गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि मौजूदा महागठबंधन की सरकार में न तो निवेशक आएंगे, न उद्योग लगेगा और न ही रोजगार या नौकरियां मिलेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन कुशासन में तब्दील हो गया है और अपहरण, रंगदारी, वसूली जैसे उद्योग ही राज्य के मुख्य उद्योग बन गए हैँ, जिससे निवेशक सहित आम जनता भी पलायन को मजबूर हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा कि पिछली एनडीए सरकार में बिहार में उद्योग का शानदार माहौल बन गया था। बड़ी संख्या में देश के अलग अलग हिस्सों से निवेशक बिहार में उद्योग लगाने के लिए आगे आ रहे थे। पिछली एनडीए सरकार में तत्कालीन उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के प्रयासों से 17 इथेनॉल प्लांट की स्थापना को स्वीकृति मिली थी लेकिन कुर्सी के मोह में मुख्यमंत्री ने महागठबंधन की सरकार बनाई और अपराधी, भ्रष्टाचारियों से समझौता किया । जिसका परिणाम आज सदन में दिखा कि उद्योग मंत्री ने खुद माना कि इथेनॉल उद्योग के निवेशक राज्य से पलायन कर गए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 7 महीने में जिस तरह बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राज्य के दूर-दराज के हिस्सों के साथ राजधानी पटना में भी अपराधियों का तांडव आए दिन देखने को मिल रहा है, इन सबसे राज्य में बड़ी मुश्किल से बना उद्योग का माहौल बिगड़ गया है और निवेशक पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार बजट 2023-24 में उद्योग का बजट भी नहीं बढ़ा जबकि राज्य की उद्योग प्रोत्साहन नीति की जरुरत के हिसाब से इसमें काफी बढ़ोतरी करने की जरुरत और गुंजाइश थी।

श्री सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार में अपराधियों और भ्रष्ट पदाधिकारियों को संरक्षण देकर उऩके माध्यम से उद्योग लगाने वालों का भयादोहन औऱ शोषण से साफ जाहिर है कि मौजूदा बिहार सरकार की मंशा नहीं है कि राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ें और युवाओं का पलायन रुके।

Related Post

बिहार में महागठबंधन की सरकार में अपराध चरम पर है – अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 15, 2023 0
पटना, 15 नवम्बर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहां है कि मा मुख्यमंत्री श्री…

BJP को VIP पार्टी की एकजुटता से लग सकता है झटका,राजू सिंह ने कहा-आरक्षण के लिए मंत्री पद की कुर्सी चली जाए तो कोई ऐतराज नहीं

Posted by - जनवरी 22, 2022 0
VIP विधायक के राजू सिंह ने कहा है कि मुकेश सहनी उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष…

मोदी जी ने हर क्षेत्र में ऐसा प्लेटफार्म बनाया है जिससे आप विश्व के साथ स्पर्धा कर पाओ : अरविन्द सिंह

Posted by - मई 10, 2022 0
पटना, 10 मई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मोदी जी ने…

संबिधान औऱ संबैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रही है महागठबंधन सरकार.विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अगस्त 19, 2023 0
बिहार तो संभल नहीं रहा है, चले हैं देश बनाने,राजभवन के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण से वचे शिक्षा विभाग कुलाधिपति…

भाजपा का CM नीतीश पर निशाना- PM बनने का ‘दिवास्वप्न’ देखना बंद करके बिहार पर दें ध्यान

Posted by - मई 22, 2023 0
भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला (Prem Shukla) ने कहा कि अन्य नेताओं से मिलना नीतीश कुमार का अधिकार…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp