सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित करना लक्ष्य, 2025 के बिहार चुनाव में

38 0

भाजपा की बिहार इकाई के नव नियुक्त अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

पटनाः भाजपा की बिहार इकाई के नव नियुक्त अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता तथा पूर्व मंत्री चौधरी ने इस बात से इनकार नहीं किया कि भाजपा ने उनका चयन बिहार के मुख्यमंत्री के लव-कुश समुदाय के आधार में सेंध लगाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी की परवाह करती है, लेकिन निश्चित रूप से लव-कुश भगवान राम के निवास स्थान को छोड़कर और कहां जाएंगे। बिहार में लव-कुश समुदाय के नाम से पहचाने जाने वाले कुर्मी-कोईरी समुदाय के गठबंधन के बारे में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे।

सम्राट चौधरी (54) बिहार के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता शकुनी चौधरी कई बार विधायक रहे हैं और नीतीश कुमार की पुरानी पार्टी समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं। लगभग 6 साल पहले भाजपा में शामिल हुए सम्राट चौधरी राजद के टिकट पर 2000 और 2010 में परबत्ता से विधायक रहे तथा राबड़ी देवी सरकार में मंत्री भी रहे थे। वह जीतनराम मांझी की सरकार में भी मंत्री रहे।

चौधरी ने भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष संजय जायसवाल की जगह ली है, जिन्होंने संयोग से राजद के साथ ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर अपने पूर्व कैबिनेट सहयोगी को शुभकामनाएं दीं और साथ ही विपक्षी दल के बारे में यह भी कहा कि ‘‘बनिया से मन भर गया है तो महतो को (अध्यक्ष) बना दिया”।

Related Post

विधान पार्षद श्री संजीव श्याम सिंह की धर्मपत्नी सीमा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त किये.

Posted by - जनवरी 21, 2022 0
संवेदना व्यक्त की पटना, 21 जनवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विधान पार्षद श्री संजीव श्याम सिंह की…

नियमित टीकाकरण के आच्छादन के गुणात्मक सुधार पर बलः मंगल पांडेय

Posted by - जून 9, 2022 0
कम आच्छादन वाले क्षेत्रों में विशेष कैचअप सत्र होंगे आयोजित पटना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि नियमित…

2022-23 का वित्तीय बजट राज्य के चहुमुखी विकास में और गति प्रदान करेगाः मंगल पांडेय

Posted by - फ़रवरी 28, 2022 0
पटना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि 2022-23 का वित्तीय बजट राज्य के चहुमुखी विकास में और गति…

मुख्यमंत्री ने भोजपुर के बेलौटी गांव एन0एच0-922 पर सड़क हादसे में हुयी लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - अप्रैल 2, 2024 0
पटना, 31 मार्च 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के…

चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में बिहार को मिला तृतीय पुरस्कार

Posted by - जून 17, 2023 0
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ने किया सम्मानित • राज्य की…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp