स्वामी विवेकानंद के विचार देश और समाज को नई चेतना प्रदान करते हैं: अश्विनी चौबे

60 0

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास दिल्ली द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार प्रस्तुत करते केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे 

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास दिल्ली द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन

पटना, 12 जनवरी 2021 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत की सभ्यता, संस्कृति, संस्कार व स्वाभिमान के अमर स्वर के रूप में स्वामी विवेकानंद युगो युगांतर तक समाज एवं देश को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे। उनका कृतित्व एवं व्यक्तित्व देश, खासकर युवा वर्ग के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार देश एवं समाज में चेतना जागृत करते हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास, दिल्ली द्वारा “भारत के पुनर्जागरण में स्वामी विवेकानंद का योगदान” विषय पर आयोजित संगोष्ठी को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार अमर रहेंगे। उनके द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक शब्द युवाओं में प्रेरणा जागृत करता है। बदलते आधुनिक परिवेश में उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग आज काफी प्रासंगिक है। भारत के पुर्नजागरण में उनके विचारों का मार्गदर्शन काफी जरूरी है।  उन्होंने देश और समाज में जागृति लाने का कार्य किया। आज केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है। युवाओं के समग्र विकास पर कार्य किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलते हुए विश्व गुरु बनने की ओर देश अग्रसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी चिंतक शिव कुमार ने की। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष नीरज कुमार ने दिया। इस मौके पर प्रख्यात रंगकर्मी मुजीब खान के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन किया गया। ऑनलाइन बड़ी संख्या में लोगों ने इस नाट्य मंचन को देखा।

Related Post

नीतीश को न तेजस्वी से प्यार है और न वो RJD के समर्थक हैं, उन्हें बस 2025 तक CM बने रहना है: प्रशांत किशोर

Posted by - जून 27, 2023 0
प्रशांत किशोर ने लोकसभा में भाजपा एक बार जीतकर आ जाती तो उनकी सरकार दिल्ली में बन जाती, फिर नीतीश…

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं राजद कार्यकर्ता : अरविन्द सिंह

Posted by - अक्टूबर 13, 2023 0
पटना. 13 अक्टूबर : भरतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन एव प्रदेश प्रवक्ता अरविंद…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Posted by - फ़रवरी 7, 2022 0
पटना:बिहार में नीतीश कुमार नीत सरकार पर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फिर से हमला बोला।…

पूर्णिया में तीन महीने में दूसरी बार पुल गिरने की घटना भ्रस्टाचार का ज्वलन्त उदाहरण—विजय कुमार सिन्हा

Posted by - मई 16, 2023 0
प्राकलन का 50 प्रतिशत भी नहीं हो रहा है बास्तविक लक्ष्य पर व्यय। पटना 16 मई 2023 बिहार विधानसभा में…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp