स्व0 इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि (राष्ट्रीय संकल्प दिवस) पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई

63 0

पटना, 31 अक्टूबर 2022 :- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज पटना के शेखपुरा स्थित इंदिरा गाँधी इन्स्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रांगण में अवस्थित स्व० इंदिरा गाँधी की प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व0 इंदिरा गाँधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्री प्रेमचंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व० इंदिरा गाँधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। गुजरात के मोरबी के मच्छू नदी पर बने केबल ब्रिज के टूटने से हुए हादसे से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुःखद है। केबल ब्रिज पुराना ब्रिज था जिसको रिपेयर किया गया था। वहां की सरकार को देखना चाहिए था कि कैसा ब्रिज बना है? इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई है जो काफी दुःखद है।

श्री चिराग पासवान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने जा रहे हैं के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चुनाव प्रचार कर रहे हैं, ठीक है। हमलोगों के खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कैंडिडेट खड़ा किया गया था, वो किसने किया था? उनके पिताजी स्व0 रामविलास पासवान जी को मैंने काफी सम्मान दिया। शुरू से ही मैंने उनका समर्थन भी किया था। स्व० रामविलास पासवान जी से हमारा रिश्ता बहुत पुराना रहा है। वे अब नहीं रहे ये बहुत दुःखद है। हम अपनी पार्टी के लोगों की राय से ही भाजपा से अलग हुए हैं। भाजपा को छोड़कर हमलोग वापस अपनी पुरानी जगह पर आ गए हैं। अब उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को आगे बढ़ाना है।

मोकामा और गोपालगंज में उप चुनाव के परिणाम को लेकर किये गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता मालिक है। हम ऐसी बातों पर कुछ नहीं कहते हैं। लेकिन हमलोगों को जो वहां के लोगों ने बताया है उसके अनुसार दोनों जगह मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। हमारी बात सबों से होती रहती है। तबीयत खराब होने की वजह से मैं चुनाव प्रचार में नहीं जा रहा हूं।

गोपालगंज के प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा, आपराधिक मामला दर्ज करने जा रही है के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। आपको मालूम नहीं है कि कितने लोगों पर कितना कंप्लेन हो जाता है, वो सब अलग बात है। यह उप चुनाव है।

भाजपा वाले कैसी-कैसी बात बोलते हैं यह आपलोग देख ही रहे हैं। उनलोगों की हालत खराब हो चुकी है।

Related Post

पूर्व विधायक रामायण मांझी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - मार्च 6, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक रामायण मांझी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । मुख्यमंत्री…

केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस कल सुबह 11 बजे पटना के पी.एम.सी.एच पहुंचेंगे इलाजरत जिंदा जलायी गयी पासवान बच्ची के परिजनों से मुलाकात करेगें।

Posted by - दिसम्बर 2, 2022 0
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस कल दिनांक 03 दिसम्बर…

 भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व0 मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस पर आयोजित शिक्षा दिवस कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Posted by - नवम्बर 11, 2022 0
पटना, 11 नवम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व0…

एनडीए के सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी बधाई

Posted by - मार्च 14, 2024 0
पटना, 14 मार्च। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी सहित एनडीए के सभी प्रत्याशियों…

बिहार लोक सेवा आयोग में गड़बड़ी, मुख्यमंत्री की स्वीकारोक्ति,विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अप्रैल 1, 2023 0
राज्य सेवा के पदों की बिक्री, माफिया सक्रिय, ★★★राज्य में भर्ती करने वाले सभी संस्थाओं को पारदर्शी होने की जरूरत।…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp