अल्पसंख्यकों को ठग रही महागठबंधन सरकार- विजय सिन्हा
*अल्पसंख्यकों की हकमारी कर रही बिहार सरकार- विजय सिन्हा
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर भू-माफिया कर रहें अवैध कब्जा- विजय सिन्हा
भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार का तुष्टीकरण की राजनीति केवल अपने स्वार्थ के लिए है।
श्री सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार केवल वोट के लिए अल्पसंख्यकों का हितैशी बनने का दिखावा भर करती है।
श्री सिन्हा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के गरीब तपकों के लिए वक्फ बोर्ड बना है जिसकी संपत्ती का उपयोग उन गरीब-महरूम मुसलमानों के कल्याण के लिए किया जाता है। किंतु बिहार सरकार की अनदेखी के कारण शिया वक्फ बोर्ड की हजारों करोड़ की संपत्ती पर सरकार संरक्षित भू-माफियाओं का कब्जा है।
बिहार विधान सभा के नेता विरोधी दल विजय सिन्हा ने कहा है कि शिया वक्फ बोर्ड की बहुमुल्य संपत्तियों का धड़ल्ले से बंदरबांट हो रहा है।
हाल ही की टिप्पणियाँ