आज बारिश के आसार, ठनका गिरने के साथ बढ़ेगी कनकनी

64 0

पटनाः बिहार में अगले 48 घंटे के बाद लगातार पारा गिरने का अनुमान है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि 9 जनवरी को दक्षिण-मध्य-पश्चिम बिहार में कुछ एक जगहों पर बारिश का अनुमान है। बारिश देर रात तक हो सकती है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज कुछ-कुछ ऐसा ही रह सकता है। इसके बाद बिहार के मौसम में विशेष बदलाव 11 जनवरी से देखा जाएगा। 11 जनवरी को बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश और ठनका गिरने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद बिहार में एक बार फिर शीतलहर की संभावना है। कहा जा सकता है कि मकर संक्रांति के समय बिहार में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।मौसम विभाग ने आधिकारिक जानकारी में बताया है कि वर्तमान में दक्षिण बिहार में प्रतिचक्रवात बना हुआ है। उसका प्रभाव दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक फैला है। दो दिन तक बारिश होने की पूरी संभावना है। 11 जनवरी को बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश और ठनका गिरने के आसार बन रहे है। इसके बाद बिहार में एक बार फिर शीतलहर की संभावना है।
रविवार की देर रात तक प्रदेश के पश्चिमी भाग के मौसम में व्यापक बदलाव के संकेत हैं। रविवार को राज्य के पश्चिमी इलाके में आकाश में बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम का यह मिजाज सोमवार तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति के बाद से बिहार में 29 जनवरी तक ठंड इसी तरह से आंख-मिचौली खेलती रहेगी और फिर फरवरी के पहले सप्ताह से ही लोगों को इससे राहत मिलने लग जाएगी।

Related Post

मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि के कारण हुई फसल क्षति को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग एवं कृषि विभाग के साथ की समीक्षा

Posted by - अक्टूबर 20, 2021 0
वर्षा के कारण पिछले 2-3 दिनों में हुयी फसल क्षति का आकलन एक बार फिर सभी जगहों का करा लें।…

डॉ. डी वाई पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा में भव्य अभिसंस्करण कार्यक्रम (ग्रैंड ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का आरंभ

Posted by - अप्रैल 8, 2023 0
शैक्षणिक सत्र 2023-24 से अनीशाबाद पुलिस कॉलोनी फेज 2 में डॉ. डी वाई पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल की नई…

लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ बिहार, लोगों में दिख रहा भारी उत्साह; पुलिस प्रशासन भी अलर्ट

Posted by - अक्टूबर 30, 2022 0
छठ की छटा आज पूरी राजधानी में छाई हुई है। घर से लेकर घाट तक, गलियों से लेकर सड़कों तक……



2005 से पहले बिहार में सरकार संरक्षित अपराधियों का तांडव था, आज नीतीश सरकार में अमन-चैन है- उमेश सिंह कुशवाहा

Posted by - अप्रैल 3, 2024 0
विपक्षी दलों का एकमात्र उद्देश्य जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपने खजाने भरना है- उमेश सिंह कुशवाहा03 अप्रैल 2024…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp